समाचार

पर्यावरण संरक्षण और 'मिशन ऑक्सीजन' से ही सुरक्षित है मानवता का भविष्य : एक घर, एक पौधा’ अभियान के लिए समाजजनों का आह्वान


दिगंबर जैन सोशल एंड कल्चरल ग्रुप (जिला बांसवाड़ा) के जिला संयोजक अजीत कोठिया ने पर्यावरण संतुलन और जल संरक्षण को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


बांसवाड़ा। दिगंबर जैन सोशल एंड कल्चरल ग्रुप (जिला बांसवाड़ा) के जिला संयोजक अजीत कोठिया ने पर्यावरण संतुलन और जल संरक्षण को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और ‘मिशन ऑक्सीजन’ के प्रभावी प्रबंधन में ही हमारा भविष्य सुरक्षित है। कोठिया ने कहा कि वर्तमान में एयर कंडीशनर का अंधाधुंध उपयोग हमारे इकोलॉजिकल बैलेंस (पारिस्थितिक संतुलन) को बिगाड़ रहा है। इससे वातावरण का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम आदमी का जीना मुहाल होता जा रहा है। इस संकट से निपटने के लिए उन्होंने सभी नागरिकों से वर्ष में कम से कम दो पौधे लगाने और ‘मिशन ऑक्सीजन’ को मजबूत करने का आह्वान किया।

जल संरक्षण के लिए रूफ वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी

पर्यावरण सुधार के उपाय सुझाते हुए उन्होंने कहा कि रूफ वाटर हार्वेस्टिंग (छत के वर्षा जल का संचयन) के माध्यम से भूजल स्तर को बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही पारंपरिक जल स्रोतों को सुरक्षित और संरक्षित करके ही हम अपने आसपास के वातावरण को खुशहाल और रहने योग्य बना सकते हैं।

स्कूली बच्चों में जगाएंगे जागरूकता

आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए उन्होंने स्कूलों में विशेष कदम उठाने की वकालत की। श्री कोठिया के अनुसार, विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण और प्रबंधन पर विशेष साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए, जिससे बच्चों में प्रकृति के प्रति रुचि बढ़े।

‘एक घर, एक पौधा’ अभियान की शुरुआत

इस दिशा में ठोस कदम बढ़ाते हुए कोठिया ने ‘एक घर, एक पौधा’ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस मुहिम में जुड़ने और अपना समर्पित सहयोग देने की अपील की है ताकि धरती को हरा-भरा बनाया जा सके।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page