समाचार

ग्रीष्मकालीन वाचना कलश स्थापना समारोह 26 अप्रैल को: मुनि श्री आदित्यसागर जी की होगी भव्य मंगल अगवानी 


नगर में रविवार को आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के कुल गौरव श्रुत मुनि श्री आदित्यसागर जी, मुनिश्री अप्रमित सागर जी, मुनिश्री सहजानंदी, मुनि श्री सहज सागर जी एवं छुल्लक श्री श्रेयस सागर जी ससंघ की मंगल अगवानी एवं ग्रीष्मकालीन वाचना का मंगल कलश स्थापना समारोह होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। नगर में रविवार को आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के कुल गौरव श्रुत मुनि श्री आदित्यसागर जी, मुनिश्री अप्रमित सागर जी, मुनिश्री सहजानंदी, मुनि श्री सहज सागर जी एवं छुल्लक श्री श्रेयस सागर जी ससंघ की मंगल अगवानी एवं ग्रीष्मकालीन वाचना का मंगल कलश स्थापना समारोह होगा। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि ग्रीष्मकालीन वाचना के निमित्त मंगल कलश स्थापना समारोह रविवार को होगा।

कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 7.30 बजे नरसिंह वाटिका, रामचंद्र नगर चौराहे से मुनि संघ की मंगल अगवानी प्रारंभ होगी। श्री चंद्रप्रभु मांगलिक भवन में प्रातः 9 बजे से बोली द्वारा मंगल कलश स्थापना एवं 9.30 बजे से मुनिश्री का मंगल प्रवचन होगा। इसके बाद पूज्य संघ की आहार चर्या होगी। आयोजकश्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, अंजनी नगर हैं। निवेदक दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, पश्चिम क्षेत्र के समस्त जिनालय एवं सकल दिगम्बर जैन समाज हैं। देवेंद्र सोगानी, ऋषभ पाटनी, राजेश काला ने समाजजनों से आह्वान करते हुए कहा कि अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page