अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को अयोध्या की पावन धरा पर भव्य स्वर्ण जयंती एवं अवार्ड समर्पण समारोह हुआ। अयोध्या से उदयभान जैन की रिपोर्ट पढ़िए…
अयोध्या। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को अयोध्या की पावन धरा पर भव्य स्वर्ण जयंती एवं अवार्ड समर्पण समारोह मुनि श्री विभास्वर सागर जी, मुनि श्री शुद्धोपयोग सागर जी महाराज, मुनि श्री श्रम सागर जी, मुनि श्री श्री सागर जी आदि और गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के पावन ससंघ सानिध्य में, प्रज्ञाश्रमणी श्री चंदनामती माताजी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन तथा पूज्य स्वस्ति श्री रवीन्द्र कीर्ति स्वामी जी के निर्देशन में अखिल भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समारोह के मुख्य अतिथि जम्बू प्रसाद जैन गाजियाबाद, विशिष्ट अतिथि सुरेश जैन पूर्व आईएएस भोपाल, जस्टिस विमला जैन भोपाल, हंसमुख गांधी इंदौर के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन जम्बूद्वीप हस्तिनापुर ने की।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि समारोह का दीप प्रज्ज्वलन अतिथियों, अयोध्या विकास समिति व युवा परिषद् के पदाधिकारियों ने किया, मंगलाचरण पंकज शाह पुणे ने, स्वागत उद्बोधन दिया युवा परिषद् के राष्ट्रीय संयोजक प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन हस्तिनापुर ने। युवा परिषद् का परिचय भूमिका,अब तक की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष में युवा परिषद् के सभी शाखाएं अपने अपने क्षेत्र में सामाजिक धार्मिक आयोजन करावें व नवीन शाखाएं गठन करवाएं। देश की जैन संस्कृति का युग पुरुष सम्मान युवा परिषद् द्वारा कर्मयोगी रवीन्द्र कीर्ति स्वामी जी को प्रदान किया गया। कर्मठ व्यक्तित्व पुरस्कार जवाहरलाल जैन सिकंदराबाद को प्रदान किया गया, इन पुरस्कार के सौजन्यकर्ता जीतेन्द्र सपना लुहाड़िया खण्डवा, मध्यप्रदेश हैं।
शाखाओं को भी दिया सम्मान
इस अवसर पर युवा परिषद की सबसे प्राचीन कामां शाखा का विशेष अभिनन्दन स्वर्ण जयंती गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्पूर्ण देश की उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठ शाखाओं में आउट स्टैंडिंग शाखा प्रताप नगर सम्भाग जयपुर को प्रशस्ति, तिलक,माला,दुपट्टा, पगडी पहनाकर,नकद राशि देकर सम्मानित किया गया,इस अवार्ड के सौजन्यकर्ता तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद के कुलाधिपति सुरेश लुहाड़िया थे। एक्सीलेंट अवार्ड कोल्हापुर, महाराष्ट्र को इसअवार्ड के सौजन्यकर्ता आनंदप्रकाश मदनकुमार नई दिल्ली और बैस्ट परफोर्मेंस शाखा टिकैतनगर को, इस अवार्ड के सौजन्यकर्ता विकास जैन गाजियाबाद थे।इन शाखाओं के कार्यों का गौरवपूर्ण अभिनंदन किया गया।
यह समाजजन भी हुए सम्मानित
समारोह में सेवा शिरोमणी सम्मान से युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन (जयपुर), राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन (जयपुर), पूर्व महामंत्री डॉ. अनुपम जैन (इंदौर), युवा परिषद् के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बिजेंद्र जैन ( दिल्ली), पूर्व अध्यक्ष कैलाश जैन (लखनऊ) , पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल जैन (प्रीति विहार, दिल्ली) को सम्मानित किया गया।
शाखाओं की प्रगति रिपोर्ट बताई
युवा परिषद् के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री दिलीप जैन ने अवार्ड की घोषणा की व अवार्ड प्राप्त कर्ता शाखाओं की प्रगति रिपोर्ट बताई व राजस्थान प्रदेश की संगठनात्मक स्थिति बताई। युवा परिषद् द्वारा इस अवसर पर सज्जातत्व नव दम्पति स्वर्ण श्री उपाधि से अतिशय जैन दिल्ली, अंकित जैन हीरापुर ( सागर,एम पी ), पुनीत -रूचिका लुहाड़िया मानसरोवर जयपुर, आकार -गरिमा चौकडायत नालन्दा विहार, जयपुर आदि नव दम्पति यों को सम्मान किया गया।
श्रमण परंपरा को जीवंत रखने के लिए,आगे आएं
समारोह में गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ने कहा कि यह आयोजन न केवल सेवा, समर्पण एवं संगठन की भावना को सशक्त करेगा, बल्कि युवा शक्ति को समाजहित में सक्रिय योगदान हेतु प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी सिद्ध होगा। माताजी ने कहा कि युवा जैन संस्कृति के संरक्षण, श्रमण परम्परा को जीवन्त रखने के लिएआगे आएं।मुनि श्री विभास्वर सागर जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा परिषद् अच्छे कार्य कर रही है। मुनि श्री ने कहा कि श्रमणों के आहार विहार में विशेष सहयोग करें, उन्होंने सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। आर्यिका प्रज्ञा श्रमणी श्री चन्दना मती माताजी ने युवा परिषद् के संस्मरण सुनाये, स्वर्ण जयंती वर्ष के अन्तर्गत सभी प्रांतीय, सम्भाग,जिला व ईकाई स्तर पर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम निरन्तर आयोजित करवाएं। स्वस्ति श्रीरवीन्द्र कीर्ति स्वामी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा परिषद् जैन समाज के युवाओं की सवसे प्राचीन संस्था है और स्वयं सबसे पुराना व प्रथम सदस्य हूं और यह संस्था सदैव धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करवाती रहती है,आज यह राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं की एक मात्र संस्था है जो अंतरराष्ट्रीय रूप ले रही है।
आहार विहार में विशेष सहयोग करें,
समारोह के अध्यक्षीय उद्बोधन में युवा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन जम्बूद्वीप हस्तिनापुर ने कहा कि युवा परिषद् आज 50वां स्वर्ण जयंती समारोह मना रही है यह गौरव की बात है। सभी शाखाएं इस वर्ष अपने अपने क्षेत्र में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम करें। सभी शाखाएं दिगम्बर जैन धर्म, संस्कृति, वीतरागी मुनियों व आर्यिकाओं के आहार विहार में विशेष सहयोग करें, सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कराएं। सभी उपस्थित पदाधिकारियों, श्रेष्ठियों , विभिन्न संस्थाओं से उपस्थित पदाधिकारियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
युवाओं को जैन संस्कारों से जुड़ने के बिंदु बताये
इस अवसर पर हसमुख गांधी इंदौर ने युवाओं को जैन संस्कारों से जुड़ने के बिंदु बताये और 1 लाख 11 हजार आचार्य देशभूषण महाराज पुरस्कार के सौजन्यकर्ता बनने की सहमति प्रदान की। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रान्तों से युवा परिषद् के पदाधिकारी, सदस्य, श्रेष्ठी,देश की शीर्ष संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अयोध्या पहुंचकर उक्त आयोजन को गौरवमयी बनाया। कार्यक्रम का कुशल संचालन युवा परिषद् के युवा परिषद् के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बृजेन्द्र जैन दिल्ली एवं राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री दिलीप जैन जयपुर ने किया।













Add Comment