नगर के चुंगी नाका स्थित श्री महावीर जिनालय में भगवान अजितनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया। पढ़िए मनोज जैन नायक की विशेष रिपोर्ट…
मुरैना/अम्बाह। नगर के चुंगी नाका स्थित श्री महावीर जिनालय में भगवान अजितनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया। महोत्सव के दौरान भगवान की प्रतिमा का रजत एवं स्वर्ण कलशों से महामस्तकाभिषेक किया गया। साथ ही, विश्व शांति की कामना से शांतिधारा का वाचन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
शांतिनाथ विधान एवं प्रवचन
शांतिनाथ विधान पंडित अंकित जैन (सिहोनिया) के सान्निध्य में संपन्न हुआ। अपने प्रवचन में उन्होंने मोक्ष का महत्व बताते हुए कहा कि जन्म-मरण के चक्र से मुक्त होकर आत्मा की शुद्ध अवस्था को प्राप्त करना ही मोक्ष है। उन्होंने अहिंसा, सत्य और संयम को मोक्ष प्राप्ति का सच्चा मार्ग बताया।
निर्वाण महोत्सव एवं लाडू अर्पण
विधान के उपरांत निर्वाण महोत्सव मनाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से निर्वाण लाडू अर्पित किए। इस दौरान भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन सौरभ एंड पार्टी द्वारा संगीतमय पूजन के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
सैकड़ों श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति
इस आयोजन में मुरारी लाल जैन (वरेह बाले), अजय जैन (पत्रकार), संतोष जैन, श्री कृष्णा जैन, अजय जैन (बबलू), विकास जैन (पांडे), राहुल जैन, पप्पू जैन (परिक्षतपुरा बाले), सौरभ जैन (वरेह बाले), पिंकी जैन (पुजारी), कपिल जैन (केपी), बोबी जैन, आशू जैन (बरेह वाले) सहित सैकड़ों की संख्या में साधर्मी बंधु एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
आयोजन में रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रवीण कुमार जैन (सेवानिवृत्त शिक्षक) एवं अश्वनी कुमार जैन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।













Add Comment