समाचार

मुनि श्री के सानिध्य में मंदिर पुण्यार्जकों ने किया शिलान्यास : जिनमंदिर निर्माण में दान सर्वश्रेष्ठ – मुनि सुधासागर


श्री बाहुबलिनगर में तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए दान की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धर्म और जिनमंदिर निर्माण में किया गया दान सर्वश्रेष्ठ होता है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


ललितपुर। श्री बाहुबलिनगर में तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए दान की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धर्म और जिनमंदिर निर्माण में किया गया दान सर्वश्रेष्ठ होता है। दान सदैव उत्साह के साथ देना चाहिए, क्योंकि जितना दान किया जाता है, उसका फल कई गुना प्राप्त होता है।

प्रातःकाल मुनि श्री का अभिनंदनोदय तीर्थ से बाहुबलिनगर के लिए पदार्पण हुआ, जहां श्रावकों ने गाजे-बाजे एवं जयघोष के साथ उनकी अगवानी की। इस दौरान आदिनाथ सेवा संघ, वाहुवलिनगर के नवयुवक दिव्य घोष एवं ध्वजा के साथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

बाहुबलिनगर में मुनि श्री का श्रावकों द्वारा द्वार-द्वार पादप्रक्षालन किया गया। मुनि श्री के मुखारविंद से शांति धारा का श्रावकों ने पुण्यार्जन किया। जैन मिलन महिला मंडल द्वारा संगीतमय पूजन कर अर्घ्य समर्पित किए गए।

इस अवसर पर मुनि श्री के ससंघ सानिध्य में मंदिर जीर्णोद्धार के लिए समाज ने संकल्प लिया। पुण्यार्जक परिवार अशोक जैन, अर्पित जैन, शिवाजी मातोश्री परिवार ने आधारशिला रखकर मुनि श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।

धर्मसभा का संचालन महामंत्री आकाश जैन (एवी गैस) द्वारा किया गया। अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनि श्री के सानिध्य में नवीन वेदिका पर विराजित रजतमयी प्रतिमाओं का अभिषेक विनोद कुमार, देवेंद्र कामरा परिवार द्वारा किया गया। मुनि श्री सुधासागर महाराज की आहारचर्या का पुण्यार्जन संदीप जैन (अलंकार ज्वैलर्स) परिवार को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा, जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, विकास जैन सौरई, अभय जैन कैलगुवा, धार्मिक आयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, मुन्नालाल जैन सैदपुर, अनिल जैन अंचल, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान, राजेन्द्र जैन थनवारा, अक्षय अलया (मीडिया प्रभारी), संजय रसिया, जीवन जैन मिर्चवारा, नरेन्द्र कडंकी, संजीव सौरया, अभिषेक ककडारी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में संपन्न हुआ, जिसमें अनेक श्रावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज से प्राप्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page