प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च को श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया जाएगा। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
बांसवाड़ा। प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च को श्रद्धा व उमंग के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मोहन कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मोहन कॉलोनी में आर्यिका भरतेश्वरी माताजी ससंघ के सानिध्य तथा
प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल सागवाड़ा के तत्वावधान में आदिनाथ विधान का आयोजन किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष सुमतिलाल जैन ने बताया कि
विधान के तहत प्रातः मूलनायक आदिनाथ भगवान का महाभिषेक एवं शांतिधारा की जाएगी। इसके बाद सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, पंच मंगल कलश स्थापना नवदेवता पूजा की जाएगी। इसके बाद इन्द्र इन्द्राणियों ने आदिनाथ विधान मंडल पर अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे। विधान समापन के बाद आदिनाथ भगवान की प्रतिमा को रजत गंधकुटी में विराजित कर शोभायात्रा निकाली जाएगी। सांयकाल 108 दीपकों से आरती की जाएगी और भजन संध्या होगी।













Add Comment