अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ सामाजिक मंच द्वारा हर बार समाज की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहा है। इसके अंतर्गत पोरवाड़ आइडियल भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सनावद से पढ़िए, यह खबर…
सनावद। अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ सामाजिक मंच द्वारा हर बार समाज की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहा है। इसके अंतर्गत पोरवाड़ आइडियल भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें घर बैठे भजन का वीडियो बनाकर भेजना है।सन्मति जैन काका एवं आशीष जैन लोनारा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ सामाजिक मंच के मुख्य सांस्कृतिक सचिव आतिश जैन इंदौर ,आयुषी जैन बड़वाह के अनुसार भजन प्रतियोगिता तीन अलग-अलग आयु वर्ग में आयोजित की गई है। जिसमें 5 मार्च तक 3 मिनट का वीडियो साफ और स्पष्ट रोशनी में बनाकर भेजना होगा। बिना वाद्य यंत्र के पारंपरिक वेशभूषा में बनाकर भेजना होगा। मंच द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ मंच के सभी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का अनुरोध किया गया है।













Add Comment