समाचार

मेडिकल छात्राओं ने क्रिकेट और टीटी में हासिल किए दो गोल्ड मेडल : इंटरकॉलिजिएट चैम्पियनशिप-2026 में छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन 


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की इंटरकॉलिजिएट चैम्पियनशिप के पुरुष वर्ग की टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में मैनेजमेंट कॉलेज ने मेडिकल को हराकर एक गोल्ड मेडल जीता। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद की इंटरकॉलिजिएट चैम्पियनशिप-2026 में मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने दो गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद की इंटरकॉलिजिएट चौंपियनशिप-2026 में मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने दो गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। महिला क्रिकेट के संग-संग टेबल टेनिस की चौंपियनशिप अपने नाम कर ली है, जबकि पुरुष वर्ग की टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में मैनेजमेंट कॉलेज ने स्वर्ण पदक झटक लिया है। मेडिकल कॉलेज बनाम सीसीएसआईटी के फाइनल मुकाबले में मेडिकल की वैष्णवी सचिन कटारिया ने सर्वाधिक 21 गेंदों में 36 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। मेडिकल की वैष्णवी सचिन कटारिया को वुमैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि टेबिल टेनिस में मेडिकल कॉलेज की सलोनी जैन ने नर्सिंग कॉलेज की श्रेया को 3-0 सेट से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फिजिकल एजुकेशन ने तीसरे स्थान के लिए फाइन आर्ट्स को 12 रनों से हराया। टेबिल टेनिस में तीसरे स्थान के लिए डेंटल कॉलेज की अनामला हसन ने फिजिकल एजुकेशन कॉलेज को 3-0 सेट से हराया। पुरुष वर्ग टेबल टेनिस का फाइनल मुकाबला मेडिकल और मैनेजमेंट कॉलेज के बीच हुआ। मैनेजमेंट कॉलेज के आरुष टंडन ने मेडिकल कॉलेज के दक्ष को 3-0 सेट से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मेडिकल कॉलेज के दक्ष रजत पदक विजेता रहे। एसोसिएट डीन पीएचडी सेल डॉ. ज्योति पुरी ने बतौर मुख्य अतिथि, फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा, फैकल्टी श्री तौहिद अख्तर, रिसर्च स्कॉलर श्री चन्द्रशेखर आदि ने विजेता और उपविजेताओं टीमों को मेडल देकर सम्मानित किया।

फिजिकल एजुकेशन कॉलेज और फाइन आर्ट्स के बीच मुकाबला

फाइनल मुकाबले में मेडिकल कॉलेज ने सीसीएसआईटी कॉलेज को 9 विकेट से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मेडिकल और सीसीएसआईटी के बीच मुकाबले में मेडिकल कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीसीएसआईटी ने 8 ओवरों में 3 विकेट खोकर 73 रन बनाए। सीसीएसआईटी की ओर से स्नेहा सिंह ने 25 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल कॉलेज के बल्लेबाजों ने 6.4 ओवरों में 01 विकेट के नुकसान पर ही मैच अपने नाम कर लिया। तीसरे स्थान के लिए फिजिकल एजुकेशन कॉलेज और फाइन आर्ट्स के बीच मुकाबला हुआ। फिजिकल एजुकेशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 2 विकेट खोकर 63 रन बनाए। फाइन आर्ट्स की टीम 8 ओवरों में सिर्फ 52 रन ही बना सकी और फिजिकल एजुकेशन ने 12 रनों से मैच अपने नाम किया।

नर्सिंग कॉलेज की श्रेया रजत पुरस्कार विजेता 

महिला वर्ग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज के बीच हुआ। मेडिकल कॉलेज ने टॉस जीतकर सर्व को चुना। प्रथम सेट में मेडिकल की सलोनी जैन 11-5, दूसरे सेट में 11-9 और तीसरे सेट में 11-8 प्वाइंट्स आगे रहीं। नर्सिंग कॉलेज की श्रेया रजत पुरस्कार विजेता रहीं। कास्य पदक के लिए हुए डेंटल कॉलेज और फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के मुकाबले में डेंटल कॉलेज ने टॉस जीतकर सर्व को चुना। प्रथम सेट में अनामला हसन 15-13, दूसरे सेट में 11-3 और तीसरे सेट में 8-11 आगे रहीं। प्रथम सेट में मैनेजमेंट के आरुष 11-7, दूसरे सेट में 11-9 और तीसरे सेट में 11-8 प्वाइंट्स से आगे रहे। फिजियोथेरेपी कॉलेज और फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के बीच कास्य पदक के लिए मुकाबला हुआ। फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के लव यादव ने 3-0 सेट से मुकाबला जीतकर कास्य पदक अपने नाम किया। लव यादव पहले सेट में 15-13, दूसरे सेट में 11-7 और तीसरे सेट में 13-11 से आगे रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page