समाचार

आचार्य पुलक सागर ससंघ का सागवाड़ा से मंगल विहार : आचार्य का पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी


दिगम्बर जैनाचार्य पुलक सागर जी महाराज ससंघ का रविवार शाम को दिगम्बर जैन बोर्डिंग सागवाड़ा से भीलूडा की ओर पद विहार हुआ। सागवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


सागवाड़ा। दिगम्बर जैनाचार्य पुलक सागर जी महाराज ससंघ का रविवार शाम को दिगम्बर जैन बोर्डिंग सागवाड़ा से भीलूडा की ओर पद विहार हुआ। समाज के प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया ने बताया कि इससे पूर्व आचार्य श्री पुलक सागरजी ने जैन बोर्डिंग मे आयोजित सभा मे सागवाड़ा नगर के जिनालय की यहां की समाज की गुरु ओं के प्रति भक्ति एवं श्रद्धा की प्रशंसा करते हुए समाज में एकता एवं भाईचारे को बनाए रखने का आशीर्वाद दिया। आचार्य संघ मांडवी चौक नया बाजार गोल चौराहा होते हुए जेठाणा पहुंचे। जहां पर जैन समाज जेठाणा,भीलूडा, सागवाड़ा के श्रद्धालुओ द्वारा आचार्य का पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी गई।

आचार्य संघ ने रात्रि विश्राम जेठाणा में किया। सोमवार प्रातः जेठाणा से विहार कर भीलूडा में प्रवेश होगा।

पद विहार में सागवाड़ा समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्यार्जन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page