जैन समाज के उत्थान सकारात्मक बदलाव और जरूरतमंदों की सहायता को प्रतिबद्ध संस्था पोरवाड़ सहायक फंड को सेवा कार्य करते 90 वर्ष हो गए। इसका गठन सामाजिक शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य जीवनोपयोगी कार्य के लिए किया गया था। आज भी यह कार्य बदस्तूर जारी है। इंदौर से डेविट जैन की पढ़िए यह खबर…
इंदौर। पोरवाड़ सहायक फंड पोरवाड़ समाज का एक प्रतिष्ठित संगठन है। समाज कल्याण के क्षेत्र में अपनी 90 वर्षों से अधिक की अटूट सेवा यात्रा का सगर्व स्मरण कर रहा है। यह संगठन इस क्षेत्र में कार्यरत एकमात्र ऐसा निकाय है। जिसने लगातार जरूरतमंदों की सहायता की है। लगभग नौ दशक पूर्व पोरवाड़ समाज के दूरदर्शी बुजुर्गों ने शिक्षा, चिकित्सा और जीवन यापन के महत्वपूर्ण क्षेत्र में सहायता और समर्थन प्रदान करने के उद्देश्य से इस फंड की स्थापना की थी। अपनी स्थापना के समय से ही पोरवाड़ सहायक फंड जरूरतमंद व्यक्तियों और परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित रही है। यह संगठन सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में एक विश्वसनीय और लंबे समय से स्थापित नाम है। जिसने पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य किया है। पोरवाड़ सहायक फंड अब उदार हृदय व्यक्तियों और संगठनों से शिक्षा, चिकित्सा और जीवन यापन (आहार) जैसे आवश्यक क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने का आह्वान करती है। यह समय सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का है। वर्तमान परिदृश्य की मांग है कि हम सब मिलकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निवेश करें। हमारा मानना है कि अधिकांश लोग जरूरतमंदों की सहायता करने के नेक विचार से सहमत होंगे। इसी भावना के साथ पोरवाड़ सहायक फंड सभी से सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आगे आने और अपना सहयोग प्रदान करने का विनम्र अनुरोध करती है।













Add Comment