सनावद। राष्ट्र गौरव वात्सल्य वारिधि आचार्य रत्न श्री वर्धमान सागर जी महाराज का आज भादव सुदी सप्तमी को 75 वी हीरक जयंती वर्ष के रूप में बड़ी भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। सन्मति काका ने बताया कि इसके अंतर्गत संत निलय में आर्यिका सरस्वती माताजी के सानिध्य में प्रातः श्रीजी का पंचामृत अभिषेक ,सामुहिक पूजन, तत्पश्चात आचार्य श्री वर्धमान सागर मंडल विधान आयोजित किए गए। रात्रि में भव्य संगीतमय आरती प्रवचन एवं प्रश्नमंच आयोजित किये जायेंगे।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1













Add Comment