गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ अयोध्या में विराजमान हैं। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री ज्ञानमती माताजी के शिष्य संघस्थ ब्रह्मचारी डॉ. जीवनप्रकाश जैन ने कहा कि सदी का सर्व दीर्घकालिक चातुर्मास अयोध्या में इस वर्ष हो रहा है। 73वां स्थापना समारोह अयोध्या में 9 जुलाई को मध्याह्न 3 बजे होगा। आइए इस वर्ष अयोध्या में दशलक्षण पर्व मनाएं। अयोध्या से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर…
अयोध्या। गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ अयोध्या में विराजमान हैं। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री ज्ञानमती माताजी के शिष्य संघस्थ ब्रह्मचारी डॉ. जीवनप्रकाश जैन ने कहा कि सदी का सर्व दीर्घकालिक चातुर्मास अयोध्या में इस वर्ष हो रहा है। 73वां स्थापना समारोह अयोध्या में 9 जुलाई को मध्याह्न 3 बजे होगा। आइए इस वर्ष अयोध्या में दशलक्षण पर्व मनाएं। महान अतिशयकारी इंद्रध्वज मंडल विधान के साथ मनोकामनापूर्ण भव्य अनुष्ठान होगा।
सर्वसुविधापूर्वक आपके लिए अनंतानंत तीर्थंकरों की जन्मभूमि शाश्वत तीर्थ अयोध्या में यह पर्व मनाने का स्वर्णिम अवसर होगा तो अवश्य मन बनाएं और इस वर्ष भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि अयोध्या में गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती के ससंघ सानिध्य में भरपूर पुण्य कमाकर खूब आशीर्वाद भी पाएं। श्री दिगंबर जैन अयोध्या तीर्थ क्षेत्र कमेटी बड़ी मूर्ति, अयोध्या की ओर से निवेदन किया गया है।













Add Comment