स्थानीय रानीताल बैडमिंटन कोर्ट में रोटरी क्लब संस्कारधानी की ओर से आयोजित इंटर रोटरी बैडमिंटन टूर्नामेंट गत दिनों हुआ। इसमें बालाघाट, मंडला, गाडरवारा, दमोह, नरसिंहपुर आदि शहरों से भी 70 बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भाग लिया। जबलपुर से पढ़िए, यह खबर…
जबलपुर। स्थानीय रानीताल बैडमिंटन कोर्ट में रोटरी क्लब संस्कारधानी की ओर से आयोजित इंटर रोटरी बैडमिंटन टूर्नामेंट गत दिनों हुआ। इसमें बालाघाट, मंडला, गाडरवारा, दमोह, नरसिंहपुर आदि शहरों से भी 70 बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत 10.30 से हुई। इस टूर्नामेंट की जानकारी प्रेस रिलीज के माध्यम से रोटे. नितिन जैन ने दी। स्पर्द्धा का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रदेश कोषध्यक्ष भाजपा सीए अखिलेश जैन, पूर्व प्रांतपाल सुनील फाटक, विशिष्ट अतिथि अखिल मिश्रा ने किया। टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे और पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी और कोच शालिनी यादव ने किया। यह टूर्नामेंट रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रोटे अरुण गुप्ता, सचिव अभिषेक अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में टूर्नामेंट संयोजक समरसिंह गायकवाड़, मिहिर मेहता,अंजुल जैन, नितिन जैन, तल्लिन सिंह बावा, मनीष बजाज, शैलेश गुलाटी, आशीष अग्रवाल, विक्रांत जैन और टीम संस्कारधानी के रोटेरियन सदस्यों के सहयोग से किया गया। 10 वीं बैडमिंटन चैम्पियनशिप के विजेता 16 वर्ष की श्रेणी में वान्या मोदी, महिला वर्ग में ऋतिका साहू, मिक्स डबल्स में स्वप्निल सिद्धा, संवि सिद्धा, मिक्स डबल जितेश डुडेजा, अमन जैन, 55$ श्रेणी में रवि वैश्य एवं पुरुषों के सिंगल्स विजेता ऋतिक साहू रहे।













Add Comment