महावीर इंटरनेशनल के तत्वाधान में गुणमाला देवी कमलकुमार जैन पांड्या के सौजन्य से 38 वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर लगाया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र व कुचामन शहर के 67 लोगों की जांच की गई और 26 एक्सरे तथा 14 लोगों की रक्त संबंधित जांच की गई। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह खबर…
कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल के तत्वाधान में गुणमाला देवी कमलकुमार जैन पांड्या के सौजन्य से 38 वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर लगाया गया। जॉइन्ट, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) के सानिध्य में अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर राजकीय चिकित्सालय के पास मंगलवार को दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर सयोजक वीर सुरेंद्रसिह दीपपुरा, डॉ. जितेश जैन, अध्यक्ष वीर नरेशकुमार जैन ने शिविर शुभारंभ किया। वीर संदीप जैन, वीर तेजकुमार बडजात्या ने बताया कि शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र व कुचामन शहर के 67 लोगों की जांच की गई और 26 एक्सरे तथा 14 लोगों की रक्त संबंधित जांच की गई।
संस्था सचिव अजित पहाडिया, रामावतार गोयल के अनुसार शिविर में महानगर के ख्याति प्राप्त डॉक्टर कि सुविधाएं आमजन को कुचामन में मिलने पर संस्था के सेवा कार्याें की प्रशंसा की गई। राजेश अग्रवाल, बोदु कुमावत, जितेन्द्र, कंचन चौधरी, सुरजीत वैष्णव का शिविर में सराहनीय सहयोग रहा। वीर सुभाष पहाडिया ने आभार जताया।













Add Comment