श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जयपुर हाउस कॉलोनी में सोमवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ के तीसरे दिन विधान के 64 अर्घ्य चांदी की सुपारी के रूप में सभी इन्द्र- इंद्राणियों द्वारा चढ़ाए गए। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, टीचर्स कॉलोनी, जयपुर हाउस में बुधवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के चौथे दिन श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई। आज शांतिधारा का सौभाग्य अक्षत, मयंक, मालती जैन एवं दीपक सुपार्श्व जैन परिवार को प्राप्त हुआ। विधान की सभी क्रियाएं पंडित राकेश भैया जी के निर्देशन में पूरी हुईं। विधान पूजन में 64 अर्घ्य चांदी की सुपारी के रूप में सभी इन्द्र- इंद्रणियों द्वारा चढ़ाए गए।

चांदी की सुपारी भेंट करने का पुण्य माया जैन, शेखर जैन, स्वाति जैन, रूप संस परिवार को प्राप्त हुआ। इस मौके पर मंदिर मंत्री दीपक जैन, अध्यक्ष राकेश जैन, अर्थमंत्री अजय जैन, मुख्य संयोजक सुबोध पाटनी, सह संयोजक मंजीत जैन के साथ पंकज बैनारा, नीरू, नीलम , पूजा , भावना, छवि, आशा, राजीव प्रकाश, ज्योति, प्रियंक , स्वेता , राहुल स्वेता बेनारा, अखिल जैन, अनिल पाटनी, विशाल जैन, अनिल रपरिया, ललित जैन, विक्रम चंद जैन, दिनेश जैन, विनोद रावका, सुशील जैन पवन जैन, नृपेंद्र छाबड़ा, रमेश चंद्र जैन राशन बाले, कोमल बैनारा, अमित बैनारा, सीमा जैन, मनोज जैन, एकता, रीना, मंजीत, विमलअरिहंत, आदित्य, महावीर प्रसाद, मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं सकल जैन समाज मौजूद था। गुरुवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ सुबह अभिषेक एवं विधान एवं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।













Add Comment