समीपस्थ श्री गुरुदत्त दिगम्बर जैन उदासीन आश्रम द्रोणगिरि में पूज्य आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महाराज के परम शिष्य उपाध्याय श्री आदिश सागर जी, मुनि श्री प्रवर सागर जी महाराज ससंघ वर्षायोग 2024 के पावन अवसर पर 64 दिवसीय चौंसठ मण्डलीय चौंसठ ऋध्दि विधान समापन, रथयात्रा, पिच्छिका परिवर्तन समारोह 4 नबम्वर 2024 सोमवार को विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है। पढ़िए रत्नेश जैन रागी की रिपोर्ट…
बकस्वाहा। समीपस्थ श्री गुरुदत्त दिगम्बर जैन उदासीन आश्रम द्रोणगिरि में पूज्य आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महाराज के परम शिष्य उपाध्याय श्री आदिश सागर जी, मुनि श्री प्रवर सागर जी महाराज ससंघ वर्षायोग 2024 के पावन अवसर पर 64 दिवसीय चौंसठ मण्डलीय चौंसठ ऋध्दि विधान समापन, रथयात्रा, पिच्छिका परिवर्तन समारोह 4 नबम्वर 2024 सोमवार को विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है। श्री गुरुदत्त दिगम्बर जैन उदासीन आश्रम समिति द्रोणगिरि के अधिष्ठाता भागचन्द्र पीली दुकान, प्रचार मंत्री राहुल जैन बीला, शाह लोकेश जैन ने बताया कि श्री गुरुदत्तादि मुनिराजों की निर्वाण स्थली श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि (लघु सम्मेद शिखर) में स्थित उदासीन आश्रम परिसर स्थित अतिशकारी चिंतामणि पाश्वऺनाथ मंदिर जी में मुनिराजों के सानिध्य में 64 रिद्धि विधान का आयोजन किया गया।
जिस विधान का भव्य समापन एवं महाराजश्री का पिच्छिका परिवर्तन, रथयात्रा समारोह दिनांक 4 नवंबर दिन सोमवार को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 4 नवंबर के प्रातः 7 बजे अभिषेक शांतिधारा, पूजन विधान, प्रातः 10 बजे आहार चर्या, दोपहर 1 बजे से धर्म प्रभावना यात्रा, 2.30 बजे से पिच्छिका परिवर्तन समारोह, 3.30 बजे मुनिश्री के मंगल प्रवचन किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर्ता पुष्पा – सुरेश चंद्र गूगरा वाले बण्डा परिवार, पूजन द्रव्य प्रदाता पुष्पा – कपूर चन्द्र कर्री वाले बड़ामलहरा परिवार, भोजन सौजन्य कर्ता नेहा – डॉ. सुनील कुमार बाम एपी स्पेशल बरायठा परिवार, प्रभा राजेश सतपारा परिवार, शांतकुमार बरायठा परिवार, केशर रजनी – राजेन्द्र मण्डी परिवार, स्वल्पाहार निखिल निलय बड़ामलहरा परिवार सौजन्य कर्ताओं ने सभी साधर्मी बन्धुओं से पधारने की अपील की है।













Add Comment