समाचार

निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 52 लोग लाभान्वित: दमा, श्वास, जोड़ों का दर्द, गठिया आदि रोगों का किया निदान 


महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी एवं भारतीय सेवा समाज राजस्थान और डालमिया सेवा ट्रस्ट दिल्ली की ओर से मंगलवार को महावीर भवन पुरानी धान मंडी में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह खबर…


कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी एवं भारतीय सेवा समाज राजस्थान और डालमिया सेवा ट्रस्ट दिल्ली की ओर से मंगलवार को महावीर भवन पुरानी धान मंडी में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। स्व.चुन्की देवी धर्मपत्नी स्व. मांगीलाल गंगवाल की पुण्य स्मृति में नथमल वीरा सीता वीर अशोक कुमार वीर सुभाष चंद गंगवाल परिवार के सौजन्य से 10 बजे से 2 बजे इसका आयोजन हुआ। शिविर में दमा, श्वास, जोड़ों का दर्द, गठिया, शुगर, पथरी, लीवर, खांसी आदि रोगों तथा शुगर, बीपी की जांच कर कर निःशुल्क दवा वितरित की गई। शिविर शुभारंभ महावीर भगवान की फोटो पर दानदाता परिवार, डॉ.नमन निभेरिया और संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीर अजित पहाड़िया, कैलाश रतनु, वीर सुनिल माथुर, वीर कैलाश, वीर संदीप पांड्या, वीर तेजकुमार बडजात्या, वीरा सरोज पाटनी, इंद्रा गंगवाल, सचिन, रौनक कासलीवाल, महेश लड्ढा ने दीप प्रज्वलित कर महावीर प्रार्थना से शुभारंभ किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page