समाचार

श्रीजी के समक्ष मंडल पर 512 अर्घ्य समर्पित किए: शालीमार एन्क्लेव जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में भक्तिपूर्ण उल्लास छाया 


कमला नगर स्थित शालीमार एन्क्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ आयोजित हो रहा है। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…


आगरा। कमला नगर स्थित शालीमार एन्क्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ आयोजित हो रहा है। उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्व साम्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य तथा पुण्यशाली पारस जैन कंसल एवं मधु जैन कंसल परिवार के सौजन्य से इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिल रही है। विधान के पांचवें दिन शुक्रवार प्रातः भगवान आदिनाथ के पावन अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

मंत्रोच्चार और भक्ति की मधुर ध्वनि गूंजती रही

बाल ब्रह्मचारी आशीष भैया के कुशल निर्देशन में विधान के पात्रों द्वारा अष्ट द्रव्यों से विधिपूर्वक पूजन किया गया तथा श्रीजी के समक्ष मंडल पर 512 अर्घ्य समर्पित किए गए। पूरे वातावरण में मंत्रोच्चार और भक्ति की मधुर ध्वनि गूंजती रही। सायंकाल संगीतमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ की भव्य मंगल आरती कर धर्म लाभ प्राप्त किया। दिनभर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी।

यह श्रद्धालुगण उपस्थित रहे

इस अवसर पर पारस जैन कंसल, संभव जैन कंसल, राजकुमार ‘गुड्डू’ राजू गोधा, संजू गोधा, गौरव जैन, रूपचंद जैन, मुकेश जैन रपरिया, शैलेंद्र जैन, विनीत जैन, अभिषेक जैन अजीत जैन, मधु जैन कंसल, अनामिका जैन, अनुभूति जैन, कीर्ति जैन, संगीता जैन, वैशाली जैन, शशि जैन, मिथलेश जैन सहित कमला नगर जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page