महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में, श्रीमती गुणमाला देवी कमलकुमार कैलाश चंद पांडेय के सौजन्य से 30वां नि:शुल्क हड्डी, जोड़, लिगामेंट, और घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर 4 मई 2025, रविवार को अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर (राजकीय चिकित्सालय के पास) में प्रात: 10 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित हुआ। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में, श्रीमती गुणमाला देवी कमलकुमार कैलाश चंद पांडेय के सौजन्य से 30वां नि:शुल्क हड्डी, जोड़, लिगामेंट, और घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर 4 मई 2025, रविवार को अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर (राजकीय चिकित्सालय के पास) में प्रात: 10 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ महावीर इंटरनेशनल के संयोजकों वीर रतन लाल मेघवाल, वीर संजय अग्रवाल, वीर कमल गौड़, वीर निर्मल पांडेय और डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) तथा गवर्निंग मेंबर वीर सुभाष पहाड़िया द्वारा किया गया।
नि:शुल्क जांच और परामर्श
वीर नरेश कुमार झाझरी के अनुसार, इस शिविर में कुल 32 मरीजों के एक्स-रे और 31 मरीजों की रक्त संबंधी जांच नि:शुल्क की गई। कुल 87 लोग शिविर से लाभान्वित हुए और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में भाग लेने वाले क्षेत्रों से मरीज
शिविर में सीकर, लाडनू, जावला, डेगाना, मीठड़ी, जिलीया, पलाडा, परबतसर, मारोठ, मोलासर, और कुचामन सहित विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे और उन्होंने विशेषज्ञ डॉक्टरों से उपचार और परामर्श लिया।
शिविर में सहयोग देने वाले लोग
वीर अध्यक्ष रामावतार ने शिविर में सहयोग करने वाले तेजकुमार बड़जात्या, आदिश जैन, गौरव, महेश लढ़ा, बोदू कुमावत और सुरजीत वैष्णव का विशेष रूप से धन्यवाद किया। शिविर का समापन करते हुए, वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में इसी तरह के आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।













Add Comment