समाचार

सिद्ध चक्र महामंडल विधान के 256 अर्घ्य समर्पित : वैशाली नगर पंचकल्याणक महोत्सव की पत्रिका का हुआ विमोचन


श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म में आयोजित सिद्ध चक्र महामंडल विधान के पांचवें दिन 21 मार्च को नित्य नियम की पूजा व शांति धारा के पश्चात 256 अर्घ्य भक्ति भाव से समर्पित किए गए। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


 जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म में आयोजित सिद्ध चक्र महामंडल विधान के पांचवें दिन 21 मार्च को नित्य नियम की पूजा व शांति धारा के पश्चात 256 अर्घ्य भक्ति भाव से समर्पित किए गए। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा ने बताया कि विधान के समय वैशाली नगर पंचकल्याणक महोत्सव 27 मार्च से 21 अप्रैल परम पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में जो हो रहा है, उस महोत्सव समिति के पदाधिकारीगण ने उपस्थित होकर पत्रिका का विमोचन कराया एवं मंदिर प्रबंध समिति गायत्री नगर के पदाधिकारियों को पत्रिका भेंट की।

इन्हें मिला सौभाग्य

इस अवसर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में बने तीर्थंकर के माता-पिता अशोक संतोष पाटनी, सौधर्म इंद्र बने प्रवीण प्रिया बडजात्या कामां वाले, सनत्कुमार इंद्र बने प्रतीक स्वाति जैन सेवा वाले एवं महोत्सव समिति के पदाधिकारी उपस्थित हुए। सभी उपस्थित पदाधिकारी व पात्रों का गायत्री नगर प्रबंध समिति के पदाधिकारी कैलाश छाबड़ा ,अरुण शाह, राजेश बोहरा ,राकेश छाबड़ा, मुकेश सोगानी, संतोष गंगवाल एवं अशोक पापड़ीवाल, सुभाष बज प्रकाश गंगवाल, प्रकाश बाकलीवाल, पदम पांड्या, प्रदीप पाटनी, आदि ने स्वागत सम्मान किया ।इस अवसर पर सौधर्म इंद्र बने प्रवीण बडजात्या ने उपस्थित समस्त गायत्री नगर समाज को पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में उपस्थिति हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर तीर्थंकर की माता की गोद भराई गायत्री नगर जैन समाज की ओर से भी की गई। युवा परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया कि उपरोक्त सभी मांगलिक क्रियाएं पंडित संजय शास्त्री सांगानेर द्वारा कराई गईं। उन्होंने सिद्ध चक्र विधान में समर्पित 256 अर्घ्य के संबंध में प्रकाश डाला।सांय सामूहिक आरती, पंडित संजय शास्त्री द्वारा श्रावकाचार पर प्रवचन एवं उर्मिला गंगवाल व विमला पापड़ीवाल द्वारा अष्टान्हिका का उपवास करने की अनुमोदना हेतु विनतियों का आयोजन किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page