श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर गोकूल नगर में 24 घंटे संगीतमय श्री भक्तामरजी पाठ एवं महाआरती का आयोजन 19 और 20 जुलाई को किया जा रहा है। इसके आयोजक सृजन ग्रुप ‘एक अनूठी पहल’ इंदौर हैं। सहयोगी संस्था श्री पोरवाड़ दिगंबर जैन महिला मंडल इंदौर, पोरवाड़ चिकित्सा प्रकोष्ठ इंदौर हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर गोकूल नगर में 24 घंटे संगीतमय श्री भक्तामरजी पाठ एवं महाआरती का आयोजन 19 और 20 जुलाई को किया जा रहा है। इसके आयोजक सृजन ग्रुप ‘एक अनूठी पहल’ इंदौर हैं। सहयोगी संस्था श्री पोरवाड़ दिगंबर जैन महिला मंडल इंदौर, पोरवाड़ चिकित्सा प्रकोष्ठ इंदौर हैं। श्री दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज इंदौर के अध्यक्ष नमीष जैन (टेमी) और सचिव श्रेष्ठी जैन ने बतायाकि पोरवाड़ समाज गौरव अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज के सानिध्य और आचार्यश्री वर्धमान सागर जी महाराज के आशीर्वाद से इसका आयोजन किया जा रहा है। संरक्षक मनीष जैन (इटावदी), अध्यक्ष विशाल धनोते, सचिव अंतिम जैन, कोषाध्यक्ष रिनिष जैन ने बताया कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि आप सभी के सहयोग से सृजन ग्रुप की ओर से लगातार 13 वर्षों से 24 घंटे का संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस साल 24 घंटे संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन गोकूलनगर के श्री दिगंबर जैन मंदिर में किया जा रहा है।
पारस चैनल पर होगा प्रसारण
सभी साधर्मी बंधुआंे से आग्रह है कि भगवान आदिनाथ की स्तुति में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लें। आयोजन 19 जुलाई को दोपहर 3 बजे से 20 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक होगा। संगीतकार संगम जैन और सोनाली जैन का सहयोग भी रहेगा। उन्होंने बताया कि भक्तामर पाठ के आरंभ और समापन एडवोकेट मुकेश पी जैन द्वारा रजत दीपक और यंत्रों से किया जाएगा और इसकी रिकार्डिंग पारस चैनल करेगा और प्रसारण 2-3 दिन बाद पारस चैनल पर किया जाएगा। भक्तामर पाठ और महाआरती के बाद स्वल्पाहार की व्यवस्था है।
अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन प्रसारण भी होगा
आयोजन के पुर्ण्याजक परिवार चंद्रकांता जैन, जितेंद्र मोनिका जैन, हर्ष जैन हैं। कार्यक्रम में सहयोगी भरत जैन, प्रकाशचंद्र जैन बालसमुद, सुदर्शन जटाले रहेंगे। बता दें कि 24 घंटे संगीतमय भक्तामर पाठ का अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन प्रसारण भी होगा। विगत 3 साल से यह प्रसारण हो रहा है। इसमें विश्व भर से अनेक जैन परिवार शामिल हुए हैं। इस साल भी इंदौर के अलावा देश-विदेश में रहने वाले जैन परिवारों को इस आयोजन से जोड़ने के लिए ऑफ लाइन के साथ-साथ जूम ऑनलाइन प्लेटफार्म दिया जा रहा है। इससे इंदौर से बाहर और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जोड़ा जा सकेगा।













Add Comment