समाचार

21 जून को सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात होगी: कर्क राशि में प्रवेश कर होंगे सूर्य दक्षिणायन


देश में 21 जून को सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात होगी। इसी दिन से ही सूर्य दक्षिणायन होंगे। 21 जून को प्रातः 8.11 बजे सूर्य सायन कर्क राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन होंगे। इसी दिन से वर्षा ऋतु का आरंभ होता है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन की यह विशेष रिपोर्ट…


मुरैना। देश में 21 जून को सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात होगी। इसी दिन से ही सूर्य दक्षिणायन होंगे। 21 जून को प्रातः 8.11 बजे सूर्य सायन कर्क राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन होंगे। इसी दिन से वर्षा ऋतु का आरंभ होता है।वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने बताया कि 21 जून को भारत में सबसे बड़ा दिन का मान होगा और रात सबसे छोटी होगी। इसके बाद से दिन धीरे-धीरे छोटे होते जाएंगे और रात बड़ी होती जाएंगी। जैन ने कहा कि उत्तरी गोलार्ध में 21 जून को सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात होगी जबकि, उत्तरी गोलार्ध में 22 दिसंबर को सबसे बड़ी रात और दिन का मान सबसे कम रहता है। 23 सितंबर को पृथ्वी की भू-मध्य रेखा बिल्कुल सूर्य के सामने पड़ती है। जिससे दिन और रात बराबर होते हैं। 21 जून के बाद दिन छोटे होते-होते 9 घंटे 36 मिनट के और रातें बड़ी होते-होते 14 घंटे 24 मिनट तक किन्हीं स्थान पर हो जाते हैं।

21 जून को सूर्य उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा पर लंबवत होता है इसलिए इस दिन का दिनमान ज्यादा और रात का रात्रि मान कम रहता है। 21 जून को दोपहर का समय ऐसा भी आएगा कि व्यक्ति को स्वयं की परछाई भी दिखाई नहीं देती। कर्क रेखा मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, शहडोल, शहरों से और राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल के राज्यों से गुजरती है। अब इस दिन से सूर्य सायन कर्क राशि से सायन धनु राशि तक 6 माह तक दक्षिणायन रहेंगे। इस वजह से विवाह, गृह प्रवेश, देवप्रतिष्ठा आदि शुभ कार्यों पर भी इस समय प्रतिबंध रहेगा।

 कहां कितने घंटे का दिन होगा

ग्वालियर में 13 घंटे 44 मिनट का दिन और रात्रि 10 घंटे 16 मिनट की, भोपाल में 13 घंटे 31 मिनट का दिन और रात्रि 10 घंटे 29 मिनट की, उज्जैन में भी 13 घंटे 31 मिनट का दिन और रात्रि 10 घंटे 31 मिनट के, दिल्ली में 13 घंटे 56 मिनट का दिन और रात्रि 10 घंटे 04 मिनट की होगी। इस दिन उत्तरी गोलार्ध में मौजूद सभी देशों में दिन अधिकतम बड़े और रातें अधिकतम छोटी रहती हैं। इस कारण से इन शहरों में और देश में भयंकर गर्मी रहती है। इसके उलट दक्षिणी गोलार्ध में रहते हैं अधिकतम बड़ी और दिन अधिकतम छोटे होने के साथ उन देशों में और उन शहरों में सर्दी ज्यादा होती है और गर्मी कम होती है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page