अशोक नगर में विराजमान परम पूज्य मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज से जैन समाज के प्रतिनिधियों ने भेंट कर 2026 का वर्षायोग चातुर्मास इंदौर में करने का निवेदन किया, जिस पर गुरुदेव ने आशीर्वाद प्रदान किया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
अशोक नगर में विराजमान जिन शासन के शेर, परम पूज्य निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज से विश्व जैन संगठन जीनशासन एकता संघ एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल स्नेहिल भेंट हेतु पहुंचा। मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू, पवन जैन मोदी, नितिन जैन, सविता जैन और मुक्ता जैन ने 2026 का वर्षायोग चातुर्मास मां अहिल्या की नगरी इंदौर में करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इंदौर का जैन समाज आपके मंगलमय आगमन की प्रतीक्षा में है और स्वागत के लिए पलकों की कालीन बिछाने को तत्पर है। गुरुदेव ने अपनी मधुर मुस्कान और पावन आशीर्वाद से इस निमंत्रण को स्वीकार किया, जिससे वातावरण में प्रसन्नता और श्रद्धा का अद्भुत संचार हो गया।













Add Comment