सागर जिले के शाहगढ़ में बुंदेलखंड के गौरव आचार्य श्री देवनंदी जी महाराज की प्रेरणा से तहसील प्रेस क्लब ने विधानसभा स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं पत्रकार सम्मेलन नगर भवन में आयोजित किया। पढ़िए सागर से मनीष विद्यार्थी की यह खबर…
सागर। सागर जिले के शाहगढ़ में बुंदेलखंड के गौरव आचार्य श्री देवनंदी जी महाराज की प्रेरणा से तहसील प्रेस क्लब ने विधानसभा स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं पत्रकार सम्मेलन नगर भवन में आयोजित किया। स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर, भारतीय स्टेट बैंक शाहगढ के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बंडा विधायक वीरेंद्रसिंह लंबरदार और कुलाधिपति एसवीएन सागर डॉ.अजय कुमार तिवारी थे। विशिष्ट अतिथिनपा अध्यक्ष राधा बाबूलाल खटीक, तहसीलदार जीसी राय, नपा उपाध्यक्ष पुनीत जैन, मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह महुना, महामंत्री काशीराम यादव, मोनू जैन, थाना प्रभारी संदीप खरे, पूर्व सरपंच दामोदर सेठ थे। अध्यक्षता अभय जैन ने की। दीप प्रज्वलन एवं सन्मति विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत, अतिथि सम्मान के बाद मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर से आए डॉ.कृष्णराव सागर ने एक घंटे तक बच्चों को मार्गदर्शन दिया।
दो सौ छात्रों, विधायक, डीईओ, 3 पत्रकारों को मिला सम्मान
शिक्षक से बंडा विधायक बने वीरेंद्रसिंह लंबरदार एवं दलपतपुर में जन्मे डीईओ अरविंद जैन को क्षेत्र गौरव की उपाधि से सम्मानित किया गया। दैनिक आचरण सागर की प्रबंध संपादक निधि जैन, देशबंधु के प्रबंध संपादक डॉ.योगेश दत्त तिवारी, सागर न्यूज़ के हेड शिवा पुरोहित को पत्रकारश्री की उपाधि से सम्मानित किया गया। डॉ धनंजय तिवारी, डॉ. शुभम गुप्ता,डॉ आयुष्मान असाटी, डॉ दिव्या दीक्षित और वायु सैनिक अक्षय शुक्ला का
विशिष्ट सम्मान किया गया। वहीं बंडा विधानसभा के 200 प्रतिभान छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। तहसील प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रकाश अदावन ने बताया कि प्रतिभागियों को सार्वजनिक मंच के माध्यम से उनकी उपलब्धि योग्यता सेवा का सम्मान हम सभी गांव के पत्रकार 2012 से कर रहे हैं। ज्ञानोदय प्रेस अवार्ड कार्यक्रम का संचालन संयोजक मनीष विद्यार्थी, डॉ. अशोक जैन, शिक्षक जगदीश शुक्ला ने किया। आभार देव सांधेलिया ने माना।
वक्ताओं ने की सराहना, नगर में बनेगा पुस्तकालय
प्रेस क्लब की ओर से आयोजित सम्मान समारोह के वक्ता पूर्व सरपंच दामोदर सेठ ने शाहगढ़ के विकास पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अजय तिवारी ने पत्रकारों की मांग पर एक पुस्तकालय की शुरुआत करने के लिए 51 हजार की राशि देने की घोषणा की। इस पुस्तकालय में शाहगढ़ से जुड़ी जानकारी का संकलन रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बंडा विधायक वीरेंद्रसिंह ने शाहगढ़ में पुस्तकालय बनवाने और अप्रैल में चंदिया जलाशय से नगर को पानी दिलाने, शाहगढ़ नरेश की प्राचीन धरोहर किले को सहेजने की घोषणा की। समारोह में समूचे बुंदेलखंड से विभिन्न पत्रकार संगठनों से जुड़े पत्रकार सहित श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकार कल्याण परिषद पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे।













Add Comment