समाचार

आचार्य आज्ञा सागर का पावन वर्षा योग : कलश स्थापना के साक्षी बने 72 गांवों के 2000 श्रावक


कस्बे में बीते सोमवार को आचार्य आज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में मंगल कलश की स्थापना की गई। जिसमें जैन समाज के 72 गांवों के लगभग 2000 लोग कार्यक्रम के साक्षी बने। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट..


गनोड़ा। कस्बे में बीते सोमवार को आचार्य आज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में मंगल कलश की स्थापना की गई। जिसमें जैन समाज के 72 गांवों के लगभग 2000 लोग कार्यक्रम के साक्षी बने। सुबह के समय समाज के मंदिर परिसर में जिन अभिषेक के बाद चातुर्मास का ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण गणेश लाल घाटलिया परिवार ने किया। मुनि आज्ञा सागर के साथ ततीन आर्यिका माताजी भी चातुर्मास कर रही हैं। कुल सात मंगल कलश स्थापित किए गए, जिसमें से प्रथम कलश की बोली कोरावत बदामी लाल परिवार ने ली।

गनोड़ा जैन समाज के दशाहम्मड़ एवं नरसिंहपुरा के पंचों जैन युवा संगठन, बालिका मंडल, महिला मंडल. आजिनाथ बालक मंडल, सन्मति सुंदर युवा मंच के द्वारा कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया गया। कलश स्थापना के समय मुनि श्री द्वारा भवंतु सुखिनह सर्वे संतु निरामय…की मंगल कामना की गई। इस अवसर पर गनेड़ा के गणेश लाल दोसी, विपिन घाटलिया, विनोद घाटलिया, जयंतीलाल जलकांता देवी, सुषमा दोसी, मनीषा रतनपाल कोरावत, सुमतिलाल कांता देवी, अर्पिता, डिम्पल समादिया, अनोखीलाल जैन, प्रवीण समादिया, अर्पित दोसी, सौरभ कोरावत, शैलेश घाटलिया, जितेंद्र कोरावत, जयंतीलाल कोठारी, खुशपाल दोसी, रविंद्र दोसी, दोसी, त्रिशला घाटलिया, अनीता कांता देवली, उज्जवल सारिका आदि ने सहयोग किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page