आगामी 25 जुलाई से गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में सोलह दिवसीय शांतिनाथ महामंडल विधान शुरू होगा। मंदिर पुजारियों ने इसके लिए पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। घटयात्रा ध्वजारोहण आदि कार्यक्रम होंगे। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री 1008 शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 25 जुलाई से 9 अगस्त तक शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ किया जा रहा है। विधान की सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। इसको लेकर सोमवार को गुदड़ी मंसूर खां के श्री शीतल नाथ दिगंबर जैन मंदिर में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर मंदिर के सभी पुजारियों ने विधान की पत्रिका का विमोचन किया। मंदिर व्यवस्थापक सुभाष जैन ने कहा कि विधान का शुभारंभ 25 जुलाई को प्रातः6 बजे देवआज्ञा 7 बजे घटयात्रा एवं ध्वजारोहण, जाप शाला प्रतिष्ठा, इंद्र, मंडप प्रतिष्ठा, शांतिधारा के साथ होगा। घटयात्रा गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गांे से होती हुई वापस जैन मंदिर पहुंचेगी। जहां वीरेंद्र कुमार जैन नायक एवं विपिन कुमार जैन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। विधान की सभी मांगलिक क्रियाएं पंडित रविंद्र जैन शास्त्री एवं पंडित सौरभ जैन शास्त्री संगीतमय करवाएंगे।
यह सोलह दिवसीय विधान सावन मास के अवसर पर नगर के विभिन्न जैन मंदिरों में किया जाता है। विधान का समापन 9 अगस्त को विश्व शांति महायज्ञ एवं सम्मान समारोह के साथ होगा। इस विधान में सभी भक्त बडे़ उत्साह के साथ भाग लेकर अपने कर्मों की निर्जला करेंगे। इस अवसर पर गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर के व्यवस्थापक एवं राकेश जैन पार्षद के साथ वरिष्ठ मंदिर के सभी पुजारीगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment