जैसवाल जैन समाज का सामूहिक अभिषेक का 15 वां आयोजन एवम होली समाज मिलन समारोह सिद्धवरकूट में संपन्न हुआ।सिद्धक्षेत्र सिद्धवर कूट पर इंदौर जैसवाल जैन (उप) समाज द्वारा नवीन गठित कमेटी के तत्वाधान मे प्रथम बार दो बस और 20 कार द्वारा लगभग 150 समाजजन ने यात्रा की । श्री दिगम्बर जैसवाल जैन समाज इंदौर के अध्यक्ष ओम प्रकाश जैन द्वारा अष्ठ मंगल मे से एक श्री फल भेंट कर बस को रवाना किया गया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट ……
इंदौर । जैसवाल जैन समाज का सामूहिक अभिषेक का 15 वां आयोजन एवम होली समाज मिलन समारोह सिद्धवरकूट में संपन्न हुआ।सिद्धक्षेत्र सिद्धवर कूट पर इंदौर जैसवाल जैन (उप) समाज द्वारा नवीन गठित कमेटी के तत्वाधान मे प्रथम बार दो बस और 20 कार द्वारा लगभग 150 समाजजन ने यात्रा की । श्री दिगम्बर जैसवाल जैन समाज इंदौर के अध्यक्ष ओम प्रकाश जैन द्वारा अष्ठ मंगल मे से एक श्री फल भेंट कर बस को रवाना किया गया। ओम प्रकाश और सभी समाजजनों के चहरों पर खुशी और उत्साह के भाव स्पष्ट देखे जा रहे थे । इस अवसर पर प्रदीप जैन मंत्री, ऋषभ जैन कोषाध्यक्ष, ग्रुप कैप्टन रिटायर्ड डॉ जिनेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र जैन उपमंत्री के साथ सभी सदस्य अपनी गरिमामय उपस्थिति देकर उत्साह के साथ, बस और कार मे सवार सभी ने नवकार महामंत्र का उच्चारण कर पुण्य प्राप्त किया।
निर्वाण लाडू चढ़ाने का मिला सौभाग्य
रात्रि विश्राम कर प्रातः मूलनायाक श्री 1008 संभवनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ श्री 1008 संभवनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण महोत्सव के अवसर पर निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य समाजजन को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात संगीतमय शांति विधान कर सभी समाजजन के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मयंक जैन (जिला कमांडर) हरदा ने भी शोला के धोती दुप्पटा बदल कर विधान मे सम्मिलित अपने पुण्य को गाढ़ा किया ।
बच्चो को देने चाहिए अच्छे संस्कार
समारोह के मुख्य अतिथि मयंक जैन का स्वागत सत्कार कर छोटे छोटे बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई । सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा बहुत सुंदर ढंग से महिलाओं द्वारा तैयार की गई।
मयंक जैन ने कहा कि हमारे द्वारा बच्चो को अच्छे संस्कार दिए जाने चाहिए और बच्चो की काउंसलिंग की जानी चाहिए। साथ ही हमें मुनि महाराजो के विहार में भी अपनी उपस्थिति देनी चाहिए। और मयंक जैन ने समाज को नेमावर सिद्ध क्षेत्र पर आकर कार्यक्रम करने का निमंत्रण दिया। वीरेन्द्र द्वारा कार्यक्रम का संचालन बहुत सुंदर तरीके से किया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद सामूहिक भोजन कर सभी के एक दूसरे को कार्यक्रम की सफलता की बधाई दी और भविष्य मे इस प्रकार की यात्रा आयोजित करने पर सभी ने एक स्वर मे समर्थन दिया। इसकी सफलता के पीछे सभी समाजजनो, परिवार, व्यक्ति और खासकर महिलाओं के साथ बच्चो का भी विशेष योगदान रहा।













Add Comment