समाचार

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़ाए 128 अर्घ्य: संगीतमय भक्ति में डूबे समाजजन श्रद्धालु 


दिगंबर जैन मंदिर क्लर्क कॉलोनी में आर्यिका रत्न विदक्षाश्री माताजी एवं आर्यिका श्री सुवंदनमती माताजी के सान्निध्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया गया। बालब्रह्मचारी अक्षय भैया के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने 128 अर्घ्य चढ़ाए। इंदौर से पढ़िए, यह साभार संकलित और संशोधित खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन मंदिर क्लर्क कॉलोनी में आर्यिका रत्न विदक्षाश्री माताजी एवं आर्यिका श्री सुवंदनमती माताजी के सान्निध्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया गया। बालब्रह्मचारी अक्षय भैया के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने 128 अर्घ्य चढ़ाए। आदिनाथ भगवान का जन्मोत्सव मनाया। भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई।

इसके बाद भक्तों ने देव शास्त्र, गुरुपूजन एवं नंदीश्वर द्वीप का पूजन किया। प्रचार प्रमुख प्रवीण जैन ने बताया कि इस अवसर पर भोपाल से आए संगीतकार स्वराज जैन ने भक्ति संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सौधर्म इंद्र जयेंद्र प्रभा जैन, कोमल दद्दा, आनंद नवीन गोधा, सुदर्शन जैन, संचित जैन, नीलेश जैन, एसके सोगानी, दिलीप बज, नीरज जैन आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page