अंबिकापुरी एक्सटेंशन में समाज जनों द्वारा 2500 स्क्वायर फीट का एक भूखंड क्रय कर श्री चंद्रनाथ जिनालय का निर्माण किया जाएगा। जिनालय भूमि का पूजन एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ चंदा प्रभु भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर 26 फरवरी होगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट...
इंदौर। एरोड्रम रोड स्थित अंबिकापुरी, परमहंस नगर, कान्यकुंज नगर एवं आसपास की कालोनियों में लगभग 70 से अधिक दिगंबर जैन परिवार रहते हैं लेकिन डेढ़ किलोमीटर के दायरे में कोई जैन मंदिर न होने से वृद्धों, बच्चों एवं महिलाओं को देव दर्शन, अभिषेक-पूजन की सुविधा उपलब्ध न होने से अंबिकापुरी एक्सटेंशन में समाज जनों द्वारा 2500 स्क्वायर फीट का एक भूखंड क्रय कर श्री चंद्रनाथ जिनालय का निर्माण किया जाएगा।
जिनालय भूमि का पूजन एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ चंदा प्रभु भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर 26 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे अंबिकापुरी एक्सटेंशन (60 फीट रोड) पर समाज श्रेष्ठीयों द्वारा होगा। समाज प्रवक्ता विजेंद्र सोगानी ने बताया कि जिनालय तीन-चार माह में बनकर तैयार हो जाएगा, जिसकी वेदी में कर्नाटक राज्य के भूगर्भ से प्राप्त 12 सौ वर्ष प्राचीन काले पाषाण की अद्भुत एवं अतिशयकारी चंदा प्रभु भगवान की प्रतिमा विराजमान की जाएगी। इसके अलावा अष्ट धातु की 24 तीर्थंकरों की प्रतिमाएं भी विराजमान की जाएंगी। ये सभी प्रतिमाएं आ चुकी हैं। जिनालय का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संभवतः मई माह में मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होगा।













Add Comment