समाचार

मुनि हत्या के विरोध में कमिश्नर को दिया ज्ञापन: विश्व जैन संगठन के नेतृत्व में युवाओं ने निकाली वाहन रैली 


इंदौर में भी संतों के द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान पर 20 जुलाई को व्यापारिक संगठनों ने एवं जैन प्रतिष्ठानों ने भारत बंद के समर्थन एवं मुनि हत्या के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। कर्नाटक में आचार्य काम कुमार नंदी महाराज की निर्मम तरीके से की गई हत्या से सारा देश एवं देश की समग्र जैन समाज भी आक्रोशित, दुखी, नि:शब्द एवं स्तब्ध है। परिणाम स्वरूप पिछले 15 दिनों से देशभर में जैन समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन कर मांग की जा रही है कि घटना की सीबीआई जांच हो एवं दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इसके साथ ही इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति दोबारा ना हो, इसलिए शासन स्थाई रूप से संतों के निहार, विहार (भ्रमण) और प्रवास के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करें।

आचार्य विहर्ष सागर जी से लिया आशीर्वाद

विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इंदौर में भी संतों के द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान पर 20 जुलाई को व्यापारिक संगठनों ने एवं जैन प्रतिष्ठानों ने भारत बंद के समर्थन एवं मुनि हत्या के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

नगर में बंद का माहौल बनाने के लिए विश्व जैन संगठन के नेतृत्व में कालानी नगर से कमिश्नर कार्यालय तक युवाओं की एक वाहन रैली निकाली गई, जिसमें रैली में दोपहिया वाहनों पर लगभग 1000 युवा, जब तक सूरज चांद रहेगा- मुनियों का सम्मान रहेगा, हत्यारों को फांसी दो, नमोस्तु शासन जयवंत हो के नारे लगाते हुए मार्ग पर भ्रमण कर रहे थे।

रैली के बड़ा गणपति मोदी जी की नसियां पहुंचने पर वहां विराजमान आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। संगठन के प्रमुख एवं रैली संयोजक मयंक जैन, स्वप्निल जैन, राहुल जैन पंकज पाटनी ने आचार्य श्री को श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रैली में पुलक चेतना मंच के कप्तान प्रदीप बड़जात्या, रितेश गोधा, वैभव कासलीवाल, विपिन गंगवाल निर्मल गंगवाल आदि युवा सम्मिलित थे ‌।

रैली खजूरी बाजार राजवाड़ा तोपखाना से रीगल स्क्वायर कीर्ति स्तंभ होते हुए वापस कमिश्नर कार्यालय पहुंची, जहां प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नाम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मांग की गई है कि हत्यारों को फांसी दी जाए एवं संपूर्ण मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
9
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page