अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 जनवरी 2025 को अयोध्या में होगा।इसमें देशभर के युवा पदाधिकारी जुटेंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं है। पढ़िए ऋषभदेव से सचिन गंगावत की खबर…
ऋषभदेव। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 जनवरी 2025 को अयोध्या में होने जा रहा है। युवा परिषद के प्रदेश संयुक्त महामंत्री सचिन जैन बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर तैयारी चल रही है। इसमें देश भर के सभी शाखाओं के सदस्य आने वाले है।
ऋषभदेव से 22 सदस्य जाएंगे
ऋषभदेव शाखा के संरक्षक मिथिलेश भंवरा ने बताया कि शाखा अध्यक्ष आशीष गांधी और महामंत्री कुशल शाह के नेतृत्व में अधिवेशन के लिए ऋषभदेव से 22 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल जाना प्रस्तावित है।
तैयारियां जोरों पर
शाखा ऋषभदेव के सदस्य गौरव जैन बताया कि अभी से तैयारी चल रही है और ऋषभदेव शाखा की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहने वाली है। ऋषभदेव शाखा को हमेशा अपने अलग अंदाज के लिए जाना जाता है।













Add Comment