समाचार

युवा परिषद स्वर्ण जयंती का ऑनलाइन समारोह: शाश्वत तीर्थ अयोध्या’ से होगा इसका आयोजन 


अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के 50 वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती ऑन लाइन समारोह शाश्वत तीर्थ अयोध्या जी से 11से 13 जनवरी तक सुबह 6 से 7 बजे तक आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ सानिध्य में किया जाएगा। अयोध्या से पढ़िए, यह खबर…


अयोध्या। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के 50 वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती ऑन लाइन समारोह शाश्वत तीर्थ अयोध्या जी से 11से 13 जनवरी तक सुबह 6 से 7 बजे तक आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ सानिध्य में किया जाएगा। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि युवा परिषद के संस्थापक आचार्य श्री देशभूषण जी महाराज हैं। संस्था के 50वें स्थापना दिवस पर इस आयोजन की प्रेरणा आर्यिका श्री चंदनामती माताजी और परामर्श प्रमुख पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी ने प्रदान की है। युवा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवनप्रकाश जैन जम्बूद्वीप हस्तिनापुर के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से अनेक सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के गणमान्य महानुभावों और पदाधिकारियों की उपस्थिति प्राप्त होगी।

 

 

सीधा प्रसारण पारस चैनल पर

समारोह में युवा परिषद की सभी शाखाओं के समस्त पदाधिकारी सदस्यगण और अन्य सभी सामाजिक संस्थाओं के युवागण और श्रावक-श्राविकागण अवश्य ही ज़ूम चैनल के माध्यम से जुड़कर समारोह को सफल बनाएंगे। इस ऑनलाइन समारोह में देश के सभी युवा वर्ग के साथ समाज के गणमान्य महानुभावों को सादर आमंत्रित किया है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पारस चैनल पर किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page