समाचार

देश का सबसे प्रतिष्ठित एवं अनुशासनात्मक कार्यक्रम है अवॉर्ड समारोह : देश का सबसे प्रतिष्ठित एवं अनुशासनात्मक कार्यक्रम यंग जैना अवार्ड 2024 भव्यता पूर्वक सम्पन्न


परम पूज्य समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं विद्या शिरोमणि नवाचार्य समयसागर जी गुरुदेव के परम आशीर्वाद एवं पूज्य मुनिश्री क्षमा सागर जी महाराज की प्रेरणा से मैत्री समूह द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले यंग जैना अवार्ड (YJA) इस वर्ष प्रसिद्ध जैन तीर्थ कुंडलपुर (म.प्र.) में 5 एवं 6 अक्टूबर 2024 को भव्यता और गरिमा के साथ आयोजित हुआ। मैत्री समूह द्वारा आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योग्यता प्राप्त करने वाले देश भर के जैन छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। पढ़िए डॉ. सुबोध मारौरा की रिपोर्ट…


कुंडलपुर। परम पूज्य समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं विद्या शिरोमणि नवाचार्य समयसागर जी गुरुदेव के परम आशीर्वाद एवं पूज्य मुनिश्री क्षमा सागर जी महाराज की प्रेरणा से मैत्री समूह द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले यंग जैना अवार्ड (YJA) इस वर्ष प्रसिद्ध जैन तीर्थ कुंडलपुर (म.प्र.) में 5 एवं 6 अक्टूबर 2024 को भव्यता और गरिमा के साथ आयोजित हुआ। मैत्री समूह द्वारा आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योग्यता प्राप्त करने वाले देश भर के जैन छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है।

सन 2001 में शिवपुरी से शुरू हुए ‘यंग जैन अवार्ड’ में देशभर की विशिष्ट जैन प्रतिभाओं का सम्मान दो दिवसीय गरिमामय समारोह में अत्यंत प्रबंधकीय कौशल और अनुशासन के साथ किया जाता है। इस आयोजन में विभिन्न विषयों के देश के जाने-माने कैरियर काउंसलर एवं मनीषियों ने प्रतिभाओं को उपयोगी एवं सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान किया।

बच्चों का किया मार्गदर्शन

मैत्री समूह के डॉ. सुमतिप्रकाश जैन और डॉ. सुबोध मारौरा ने बताया कि इस वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं में 85 प्रतिशत, 12वीं कक्षा में साइंस में 80 प्रतिशत तथा आर्ट और कॉमर्स में 75 प्रतिशत या उससे अधिक एवं संघ लोक सेवा आयोग (PSC) में चयनित जैन छात्र-छात्राओं की लगभग 2850 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं थीं। इनमें से विभिन्न चयन मापदंडों के आधार पर सर्वोच्च 210 प्रतिभाओं को इस समारोह में आत्मीयता के साथ सम्मानित करने हेतु आमंत्रित किया गया था। इस दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी पर दो महिलाओं का सानिध्य मिला। प्रथम मुख्य अतिथि आभा सेठ, खुरई के प्रसिद्ध एस.पी. जैन गुरुकुल की संचालिका और जानीमानी कवयित्री एवं समाजसेविका रहीं। द्वितीय मुख्य अतिथि डॉ. सुधा मलैया, जानी-मानी राजनेता, नृत्यांगना, कवियत्री, समाज सेविका एवं एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह की कुलाधिपति रहीं, जिन्होंने अपने सारगर्भित उदबोधन से बच्चों को मार्गदर्शित किया।

शांति पर दिए प्रवचन

प्रथम दिन सत्र का उद्घाटन परम पूज्य आचार्य भगवान श्री विद्यासागर जी महाराज की आशीर्वाद से ध्वजारोहण के साथ ब्रह्म. विजय भैया लखनादौन के द्वारा कराया गया। इस ज्ञान महोत्सव में प्रतिभाशाली बच्चों एवं उनके माता-पिता को कई सत्रों में प्रभावी जानकारी प्राप्त हुई। अनुभव जैन, आईआईएम इंदौर के फाउंडर ‘द स्कूल ऑफ ड्रीम’ ने हैप्पीनेस एंड सक्सेस पर छात्रों से चर्चा की। इसके बाद मुनिश्री क्षमासागर जी ने चार प्रकार की शांति पर प्रवचन दिए।

आहार टिप्स दिए

डॉ. राकेश गोदवानी, अतिथि व्याख्याता आईआईएम बेंगलोर ने 5 सक्सेस मंत्र बताए। यशवीर सिंह, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने चेंज मेकर पर रोचक सत्र लिया। अर्चना गहलोत और मनीष गहलोत, आईआईटी बॉम्बे के फाउंडर अस्माकं यूनिवर्सिटी ने पेरेंटिंग पर अभिभावकों से चर्चा की। प्रगति जैन, फाउंडर अनुयोग इंस्टिट्यूट, बैंगलोर ने आहार ही औषधि पर टिप्स दिए और सभी के फिटनेस अंक निकाले। ब्र. गौरव भैया श्रमदान ने आचार्य श्री विद्यासागर जी के जीवदया आधारित अनेक प्रयासों को साझा किया।

ऑर्गेनिक फूड्स की दी जानकारी

रोहित जैन, बैनियान रूट्स उदयपुर ने ऑर्गेनिक फूड पर जानकारी दी और स्टॉल भी लगाया। जूली जैन और सुमी, अहमदाबाद ने मिलेट्स से कई व्यंजन बनाना सभी को सिखाया। पूज्य मुनि क्षमा सागर जी के साहित्य पर डॉ. सुजश मारौरा नोएडा द्वारा लिखित शोध प्रबंध ‘मुनि श्री क्षमा सागर जी महाराज के साहित्य का समीक्षात्मक अध्ययन’ का विमोचन मुख्य अतिथि श्रीमती आभा सेठ एवं मैत्री समूह के संरक्षक श्री पन्नालाल जी बैनाडा आगरा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर एक भव्य सुसज्जित प्रदर्शनी पूज्य मुनि श्री क्षमासागर जी के विचारों एवं काव्य यात्रा को केंद्रित कर लगाई गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page