श्री शांतिनाथ भगवान की प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर ध्वजारोहण किया गया। समाजजनों को ध्वजारोहण के महत्व के बारे में बताया। ध्वजारोहण का लाभ लेने वाले समाजजनों का बहुमान किया गया। शांतिनाथ अतिथि भवन में वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। नागदा (धार) से श्रीफल साथी विष्णु बाथम की यह खबर…
नागदा (धार)। प्रभु मंदिर में ध्वजा चढ़ाने का लाभ अनंत पुण्य के अर्जन से मिलता है क्योंकि, जिन शासन में भगवान की प्रतिमा के दर्शन अगर नहीं कर सकते तो वह मंदिर जी की ध्वजा के दर्शन कर भी अपने पचखान खोल सकता है। अनंत पुण्य उदय होने पर प्रभु मंदिर में ध्वजा चढ़ाने का लाभ प्राप्त होता है। ऐसे प्रभु मंदिर में चढ़ाने वाली ध्वजा का लाभ विनोदकुमार निमजा परिवार ने लेकर पुण्य कार्य कर अपनी लक्ष्मी का सदुपयोग किया। यह उद्गार श्री शांतिनाथ भगवान की प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के राजेंद्र बोकडिया ने व्यक्त किए। महासंघ के संतोष मेहता ने बताया कि निमजा परिवार हमेशा धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर लाभ लेता है। इस बार की ध्वजा का लाभ लेकर जो पुण्य अर्जन किया, उसकी बहुत-बहुत अनुमोदना।
इन्होंने किया संबोधित
बहुमान सभा को सुनील चौधरी, दिलीप नाहर, एसडीओ संजय जैन ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व लाभार्थी परिवार द्वारा ध्वजा की नगर में शोभायात्रा निकाली। यात्रा के मंदिर जी पहुंचने पर शुभमुहूर्त में विधिकारक के सानिध्य में श्री संघ एवं लाभार्थी परिवार द्वारा नाचते-गाते शिखर पर ध्वजा लहराई।
लाभार्थियों का किया बहुमान
लाभार्थी विनोद नीमजा एवं अर्चना निमजा का बहुमान संघ अध्यक्ष संतोष मोदी, शैतानमल कांकरिया, सुरेश मुथा, अभय मेहता, सुमन कटारिया, पुष्पा बरडिया, सुशीला मेहता एवं सुनीता मेहता ने किया।
शांतिनाथ अतिथि भवन में हुआ वात्सल्य भोज
पधारे अतिथि एवं सकल श्रीसंघ के स्वामी वात्सल्य का आयोजन मूर्ति पूजक श्री संघ की ओर से शांतिनाथ अतिथि भवन में रखा गया। इस अवसर पर आस पास के संघ जन की भी उपस्थिति रही। संघ पूजन विनोद निमजा परिवार की ओर से किया।













Add Comment