जैन मिलन अरिहंत की ओर से तीन दिवसीय योग शिविर का समापन शनिवार को परेड मंदिर पुस्तक बाजार में किया गया। शिविर में योग्य शिक्षकों ने योगासनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और आसन करवाए। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। जैन मिलन अरिहंत की ओर से तीन दिवसीय योग शिविर का समापन शनिवार को परेड मंदिर पुस्तक बाजार में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वर्धमान प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के डॉयरेक्टर डॉ. सुरेश जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक एव जैन मिलन अरिहंत के अध्यक्ष अजित जैन सोनू ने बताया कि हमारे भारत देश में योग अनादि कल से ऋषि मुनियों की दिनचर्या का अभिन्न अंग रहा है। योग को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ से तारीख 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करवाया है। उनके प्रयास से योग को वैश्विक मान्यता मिली। अब पूरी दुनिया 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाती है। जैन धर्म में भी योग का गहन आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। जिसमें मानसिक शांति, एकाग्रता, ध्यान की दृढ़ता और संयमित जीवन के लिए योग को एक सशक्त माध्यम बताया गया है।
योग शरीर के साथ मन और सोच को भी स्वस्थ बनाता है। योग शिविर में हमने योग के महत्व, योग के विभिन्न आसनों और उनसे क्या-क्या लाभ है इसके बारे में हमने जाना। योग प्रशिक्षक पतंजलि विद्यापीठ हरिद्वार से ममता श्रीवास्तव ने योग के विभिन्न आसनों सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपाल भारती, सूक्ष्म प्राणायाम, सिंह आसन आदि के बारे में जानकारी दी।
जो आसन सहज रूप से कर सकें वही करे
वर्धमान प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के निदेशक डॉ. सुरेश जैन ने योग के लाभ और हानि के बारे में बताया। साथ ही बताया कि जो आसन हम सहज रूप से कर सकें। वही करना चाहिए। सुबह उठकर हमें फ्रेश होकर खाली पेट ही योग करना चाहिए। योग शिविर में क्षेत्रीय पदाधिकारियों में क्षेत्रीय संगठन मंत्री आभा जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर सुनील जैन मेडिकल, क्षेत्रीय संयोजिका राखी जैन, क्षेत्रीय धार्मिक कार्य समिति चेयरमैन स्नेहलता जैन, क्षेत्रीय सद्भावना समिति सहचेयरमैन सरला जैन, तीर्थ बचाओ अभियान समिति सदस्य मीरा जैन, क्षेत्रीय शाखा विस्तार समिति सदस्य स्नेहलता जैन तथा जैन मिलन अरिहंत से सचिव विकास जैन, कोषाध्यक्ष अमन जैन, रोहित जैन, रजत जैन, मनोज जैन,राघव जैन, मंदिर समिति के सचिव महेश पहाड़िया, वार्ड 5 के पार्षद हेमू राहुल जैन, सुरेश जैन उपस्थित रहे।













Add Comment