समाचार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन : योग एवं हास्य योग कार्यक्रम आयोजित


नेमिनगर जैन कॉलोनी में योग दिवस पर योग एवं हास्य योग कार्यक्रम आयोजित किया। नेमिनाथ स्वाध्याय मंडल तथा नेमिनगर समाज के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में रेखा पतंगिया और प्रतिभा अजमेरा के सानिध्य में अनेक महिलाएं शामिल हुईं। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। नेमिनगर जैन कॉलोनी में योग दिवस पर योग एवं हास्य योग कार्यक्रम आयोजित किया। नेमिनाथ स्वाध्याय मंडल तथा नेमिनगर समाज के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में रेखा पतंगिया और प्रतिभा अजमेरा के सानिध्य में अनेक महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि योग से अपने शरीर में नई ऊर्जा का संचार महसूस किया जा सकता है। यह विधा नहीं बल्कि विज्ञान है।

समाज अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया ने आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें योग को हमारे दैनिक कार्य में शामिल करना चाहिए। मंत्री गिरीश पाटोदी ने नेमिनाथ स्वाध्याय मंडल और समस्त महिला मंडलों का आभार माना और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिये।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page