क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल सिंह कार्यक्रम में आस्थामय दिखे

निकली जैन धर्म परंपराओं की भव्य झांकी
आगरा@शुभम जैन । आगरा के ट्रांसयमुना नगर में निकली रथयात्रा में सबसे आगे 11 राजकुमार हाथों में ध्वजा लेकर घोड़े पर सवार एवं सौभाग्यशाली महिलाएं एव अष्ट कुमारिया झांकी पर सवार थे । सारथी श्री धर्मेंद्र कुमार जैन जी मूलनायक भगवान चंद्रप्रभु की प्रतिमा को लेकर रथ पर विराजित थे ।
रथयात्रा शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस 1,फेस-2,फेस 3 मेन हाईवे होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची । यहां सौभाग्यशाली भक्तों ने श्रीजी की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक एवं शांतिधारा की । कार्यक्रम में शाम सात बजे संगीतमय में श्रीजी की दीपकों से मंगल आरती की गई। भगवान का पालना झुलाया गया । इसके बाद ट्रांस यमुना बालिका मंडल द्वारा बहुत सुंदर नाटिका की प्रस्तुति दी ।

जन्मोत्सव व कल्याणक महोत्सव में ये अतिथि रहे मौजूद
आयोजन के मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक धर्मपाल सिंह जी मौजूद एव ट्रांसयमुना मंदिर के अध्यक्ष राजेश जैन,मंदिर महामंत्री कुमार मंगलम जैन,मंदिर उपाध्यक्ष अभय कुमार जैन कोषाअध्यक्ष कैलाश चंद जैन,देवेंद्र जैन कमल जैन,सांस्कृतिक मंत्री चंद्रप्रकाश जैन,संजय जैन,अजय जयसवाल हुकुम सिंह,ट्रांसयमुना कॉलोनी के पार्षद प्रकाश केसवानी,अंजना जैन अंकिता जैन रमा जैन,ज्योति जैन,संगीता जैन,सरिता जैन, अमता जैन,कुसुमलता जैन उषा जैन,समस्त सभी लोगों ने इस पूरे कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।













