समाचार

ताजगंज में यागमंडल विधान भक्तों ने की मांगलिक क्रियाएं: मधुर भजनों पर नृत्य कर प्रभु पार्श्वनाथ की भक्ति का आनंद


श्री पार्श्वनाथ जिनालय का अस्थाई चैत्यालय जिनबिंब स्थापना एवं मुख्य वेदी शिलान्यास समारोह ताजगंज स्थित मदन मोहन धर्मशाला में चल रहा है। इसमें कार्यक्रम के दूसरे दिन 24 फरवरी को सर्वप्रथम इंद्रों ने उपाध्याय श्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी की प्रतिमाओं की वृहद शांतिधारा की। भक्तों ने अर्घ्य अर्पित किए। भजनों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति की। पढ़िए आगरा से शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसौम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य तथा श्री पार्श्वनाथ जिनालय ट्रस्ट परिवार के तत्वावधान में गुड़िहाई स्थित श्री पार्श्वनाथ जिनालय का अस्थाई चैत्यालय जिनबिंब स्थापना एवं मुख्य वेदी शिलान्यास समारोह ताजगंज स्थित मदन मोहन धर्मशाला में चल रहा है। इसमें कार्यक्रम के दूसरे दिन 24 फरवरी को सर्वप्रथम इंद्रों ने उपाध्याय श्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी की प्रतिमाओं की वृहद शांतिधारा की। इसके बाद महोत्सव के सभी पात्रों ने विधानचार्य आशुतोष जैन शास्त्री के निर्देशन में अष्ट द्रव्यों के साथ श्रीजी के समक्ष अर्घ्य अर्पित कर यागमंडल विधान की मांगलिक कियाएं पूरी कीं। विधान में मौजूद सभी भक्तजनों ने संगीतकार हेमलता जैन के मधुर भजनों पर नृत्य कर प्रभु पार्श्वनाथ की भक्ति का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मध्य में भक्तों को उपाध्यायश्री ने धर्म पर चलने का मार्ग बताया। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि अस्थाई चैत्यालय जिनबिंब स्थापना एवं मुख्य वेदी शिलान्यास समारोह के अंतिम दिन 25 फरवरी को उपाध्यायश्री के मंगल सानिध्य में जिनबिंबों को नवीन वेदी पर विधि-विधान के साथ विराजमान किया जाएगा। इस अवसर पर अपूर्व जैन, कृष्णकुमार जैन, सोनू जैन, अतुल जैन, संजीव जैन, नीरज जैन, बीनू जैन, राजू गोधा, रेनू जैन, रीमा जैन, सुनीता जैन, हेमलता जैन, प्रियंका जैन, पूर्वा जैन, ताजगंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page