आचार्य विद्यासागर जी महाराज विगत वर्ष 18 फरवरी को समाधिस्थ हुए थे। महामुनिराज का प्रथम स्मृति दिवस तिथि अनुसार 6 फरवरी को पूरे देश में मनाया जा रहा है। 18 फरवरी को लेखन प्रतियोगिता होगी। इसको सफल बनाने की अपील की है। पढ़िए संवाद से यह खबर…
सनावद। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज विगत वर्ष 18 फरवरी को इस संसार को छोड़कर समाधिस्थ हुए थे। नमिता जैन एवं स्वीटी जैन खंडवा ने बताया कि महामुनिराज का प्रथम स्मृति दिवस तिथि अनुसार 6 फरवरी को पूरे देश में मनाया जा रहा है। गुरुदेव का केवल मानव ही नहीं प्रत्येक प्राणी मात्र के प्रति करुणा और वात्सल्य भाव रहा है।उनका संपूर्ण जीवन जन-जन के लिए अनुकरणीय है।इसीलिए गुरुदेव के जीवन को चरित्र के रूप में हमें जानना चाहिए। इसी भावना को लेकर अंतराष्ट्रीय दिंगबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच खंडवा जोन द्वारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
8 फरवरी तक भेजें आलेख
सनावद मंच के मीडिया प्रभारी सन्मति काका एवं मीडिया प्रमुख आशीष जी जैन लोनारा ने बताया कि लेखन प्रतियोगिता में 15 वर्ष से अधिक के लिए
500 शब्द में आचार्य श्री के जीवन को लिखा होना चाहिए। जिसमें गुरुदेव के बचपन से समाधि तक उल्लेख आना चाहिए। 8 फरवरी तक अधिक से अधिक लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने लेखन को मंच के माध्यम से प्रदर्शित करें।
प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील
प्रतियोगिता के आयोजन क़ो लेकर मंच अध्यक्ष समीर जैन मंडलेश्वर एवं सचिव सन्मति जैन, बालसमुद मनोज जैन,यतीश जैन,अंकित जैन और संदेश जैन ने हर्ष व्यक्त किया एवं सभी झोन समाजजन से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीना जैन पंधाना एवं महिला प्रकोष्ठ सचिव रितु जैन, चंडीगढ़, प्रियंका नितिन जैन, प्रियंका पंचोलिया,नुपुर जैन, प्रियंका मुंशी ने प्रतियोगिता क़ो सफल बनाने की अपील सभी से की।













Add Comment