समाचार

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ का पांचवां दिन : संगीतमय स्वर लहरियों के साथ हुई पूजा-अर्चना 


श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जयपुर हाउस कॉलोनी में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ के पांचवे दिन विधान के 128 अर्घ्य केसरिया श्रीफल एवं चांदी के 128 नारियल के रूप चढ़ाए गए। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट..


आगरा। श्री 1008 शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, टीचर्स कॉलोनी में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के पांचवे दिन श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक हुआ। इस अवसर पर शांति धारा का सौभाग्य जगदीश प्रसाद कमल कुमार जैन एवं नीरज कुमार देवांश जैन परिवार को प्राप्त हुआ। विधान की सभी क्रियाएं पंडित राकेश भैया के निर्देशन में पूरी हुईं।

विधान में 128 अर्घ्य केसरिया श्रीफल एवं चांदी के 128 नारियल के रूप में शेखर चंद स्वाति जैन माया जैन द्वारा चढ़ाए गए। पूजन में सामूहिक रूप से सभी इंद्र-इंद्राणियों ने अर्घ्य चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त किया। संगीतमय विधान में अजय एंड पार्टी भरतपुर (राजस्थान) से पधारे संगीतकार ने साथी कलाकारों सहित संगीतमय पूजन और विधान कराया जा रहा है और वे अपनी मनमोहक आवाज से पूजन और विधान में इन्द्रों और इन्द्राणियों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं।

इस मौके पर मन्दिर कमेटी के मंत्री दीपक जैन, अध्यक्ष राकेश जैन, अर्थमंत्री अजय जैन, मुख्य संयोजक सुबोध पाटनी, सह संयोजक मंजीत जैन के साथ स्वेता जैन, राहुल स्वेता बेनारा, अखिल जैन, अनिल पाटनी, विशाल जैन, अनिल रपरिया, ललित जैन, विक्रम चंद जैन, दिनेश जैन, विनोद रावका, सुशील, नृपेंद्र छाबड़ा, कोमल बेनारा, अमित बेनारा, सीमा जैन, मनोज जैन, एकता, रीना, विमल, रुचि, मनोज नीता, अशोक उषा, नितिन रंजीता, विशाल दीपा, निर्मल नीलम मंजीत, विमल, अरिहंत, आदित्य, महावीर प्रसाद, मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि ने अर्घ्य चढ़ाकर पुण्य अर्जित किया। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ के छठे दिन सुबह अभिषेक एवं विधान एवं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page