समाचार

सलेहा में तप कल्याणक महोत्सव में हुए पूजन विधान: तप और त्याग की आराधना कर किए पूजन विधान 


आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी के शिष्य मुनि श्री सर्वार्थ सागरजी महाराज के अनुराग जैन ने कहा कि सलेहा नगर की पावन धरा पर शुक्रवार पंच कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत तप कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सलेहा से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर…


सलेहा (मप्र)। आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी के शिष्य मुनि श्री सर्वार्थ सागरजी महाराज के अनुराग जैन ने कहा कि सलेहा नगर की पावन धरा पर शुक्रवार पंच कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत तप कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान के महान तप और त्याग की आराधना करते हुए विशेष पूजन-विधान एवं धार्मिक कार्यक्रम किए गए। आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी के मंगल आशीर्वाद में संपन्न होने वाले इस आयोजन को लेकर संपूर्ण नगर में उत्साह का वातावरण है। तप कल्याणक भगवान के उस दिव्य चरण का स्मरण कराता है, जब उन्होंने कठोर तपस्या कर आत्मशुद्धि का आदर्श प्रस्तुत किया। धर्मप्रेमी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। सलेहा नगर धर्ममय वातावरण में सराबोर है और यह महोत्सव निश्चित ही समाज के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा एवं प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page