समाचार

निकाली गई शोभायात्रा : श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की पूजा की हुई शुरुआत 


श्री दिगंबर जैन धर्म स्थल शीतल तीर्थ में अष्टाह्निका महापर्व पर सिद्धचक्र महामंडल विधान की पूजा की गई। यह पूजा आगामी 4 जुलाई तक चलेगी। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


रतलाम। सैलाना रोड पर धामनोद में आचार्य योगेंद्र सागरजी की प्रेरणा से निर्माणाधीन श्री दिगंबर जैन धर्म स्थल शीतल तीर्थ में अष्टाह्निका महापर्व पर सिद्धचक्र महामंडल विधान की पूजा की गई। यह पूजा आगामी 4 जुलाई तक चलेगी। तीर्थ अधिष्ठात्री सविता जैन ने बताया कि सबसे पहले घटयात्रा, मंडप प्रतिष्ठा, सकलीकरण, ध्वजारोहण की क्रियाएं कराई गईं। इससे पूर्व टोल नाके से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल हुईं।

आगे-आगे धर्म ध्वजा लहराई गई। युवा घोड़े सवार होकर निकले। समाजजन नंगे पैर चलकर तीर्थ पहुंचे। तीर्थ प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि पूजा विधान पंडित नितिन जैन शास्त्री भीमपुर के सान्निध्य में श्रीदेवी स्वरूपचंद्र जैन, मुन्नी नरेशचंद्र जैन, सुमन रमेशचंद्र जैन, सुनीता उमेशचंद्र जैन, कुसुम रमेशचंद्र जैन, शोभा महावीर प्रसाद जैन परिवार द्वारा कराई जा रही है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page