समाचार

बालिका मंडल द्वारा बच्चों को दी गई पूजन परंपराओं की शिक्षा : श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पूजन विधि शिविर आयोजित


श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को बालिका मंडल के तत्वावधान में बच्चों के लिए पूजन विधि शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चला, जिसमें बच्चों को जैन धर्म की पूजन परंपराओं और नैतिक मूल्यों की जानकारी दी गई। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…


अम्बाह। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को बालिका मंडल के तत्वावधान में बच्चों के लिए पूजन विधि शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चला, जिसमें बच्चों को जैन धर्म की पूजन परंपराओं और नैतिक मूल्यों की जानकारी दी गई।

शिविर में राजुल जैन ने बच्चों को पूजन की विधियों के साथ-साथ नैतिक शिक्षा भी प्रदान की, जिससे बच्चों में धार्मिक आस्था और जीवन मूल्यों के प्रति समझ विकसित हो सके। वहीं, लबली प्रीति जैन ने सभी प्रतिभागी बच्चों को स्वल्प आहार वितरित किया।

इस अवसर पर कपिल जैन (केपी), राहुल जैन (अरिहंत मंडल), आकाश जैन, बॉबी जैन, राजुल जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया और उनके अभिभावकों ने बालिका मंडल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में धार्मिक संस्कारों का बीजारोपण करते हैं।

आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे शिविरों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page