समाचार

51000 नवकार महामंत्र जापः विश्व शांति महायज्ञ सुखोदय तीर्थ नसियाजी में


प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सुखोदय तीर्थ में विश्व शांति महायज्ञ व णमोकार मंत्र का जाप किया गया। पूजन के बाद नवयुवक मंडल के सदस्यों द्वारा 51000 नवकार महामंत्र का जाप किया गया। इसमें समाज के सभी युवाओं का सहयोग प्राप्त हुआ। पढ़िए नोगामा अरूण जोशी की यह खबर…


नोगामा। नव वर्ष 2025 की शुभकामनाओं के साथ आज प्रातः आदिनाथ मंदिरजी भगवान महावीर समवशरण मंदिरजी में विशेष शांतिधारा अभिषेक के बाद तीर्थ क्षेत्र सुखोदय में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का विशेष शांतिधारा अभिषेक किया गया।

अभिषेक व दीप प्रज्वलन हुआ

अभिषेक करने का प्रथम सौभाग्य नानावटी श्रीपाल, पिंडारमियां आदित्य, नानावटी सुभाष, गांधी विपुल, पंचोरी जितेंद्र को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर दीप प्रज्वलित करने का सौभाग्य गांधी, मनीष कुमार एवं मंगल कलश स्थापना का सौभाग्य गांधी विपुल को प्राप्त हुआ।

51000 नवकार महामंत्र का जाप 

विधानाचार्य रमेशचंद्र गांधी के सानिध्य में देवशास्त्र, गुरु पूजन और णमोकार मंत्र का पूजन करने के बाद नवयुक मंडल के सदस्यों द्वारा 51000 नवकार महामंत्र का जाप किया गया। मंत्र जाप के पश्चात विश्व शांति महायज्ञ की आहुतियां दी गई। इस अवसर पर विधानाचार्य रमेशचंद्र गांधी ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संपूर्ण विश्व में सुख शांति बनी रहे। नववर्ष 2025 सबके लिए मंगलमय हो। इस अवसर पर नवयुक मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सुखोदय तीर्थ में णमोकार मंत्र का जाप किया गया। इसमें समाज के सभी युवाओं का सहयोग प्राप्त हुआ।

नवीन प्रतिमा शीघ्र स्थापित हो 

इस अवसर पर सभी ने प्रभु से कामना की कि नवीन जिनालय जो बन रहा है शीघ्र बनकर कर तैयार हो जाए एवं नवीन प्रतिमा शीघ्र स्थापित हो ऐसी भावना रखी। आज नववर्ष के उपलक्ष में सुखोदय तीर्थ क्षेत्र नसियाजी में तीर्थ यात्रियों का ताता लगा रहा। यह जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेशचंद्र गांधी ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page