समाचार

विश्व पर्यावरण दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा: 350 सोशल ग्रुप लेंगे हिस्सा, करेंगे पौधरोपण


हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना। हमारे और पर्यावरण के बीच बहुत गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना। हमारे और पर्यावरण के बीच बहुत गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। हमें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना ही होगा। विश्व में लगातार वातावरण दूषित होते जा रहा है, जिसका गहरा प्रभाव हमारे जीवन में पड़ रहा है। फैडरेशन के मीडिया प्रभारी संजीव जैन संजीवनी और राजेश जैन दद्दू ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी प्रकृति का ख्याल रखें। लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए फैडरेशन ने भी इसमें अपना योगदान देने का निर्णय लिया है। इसे हर साल राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाए और इसकी शुरुआत सन 2019 को देश भर में फैले 350 ग्रुप के सदस्यों द्वारा लगभग 5000 ज्यदा पेड़ लगाकर की गई थी।

फैडरेशन का मुख्य उद्देश्य देशभर में फैले 350 सोशल ग्रुप के सदस्यों द्वारा पेड़ लगा कर पर्यावरण के संरक्षण मे अपना योगदान देना है। आगामी 5 जून को फैडरेशन की संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका राष्ट्रीय महासचिव विपुल बांझल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल बिलाला के मार्गदर्शन में फैडरेशन इसे राष्ट्रीय स्तर पर मनाने जा रहा है। इसमें आप सभी की सहभागिता जरूरी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page