नगर के सीएम राइज स्कूल में विश्व वसुंधरा दिवस एवं गंगा जल संवर्धन अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला, नारा लेखन में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विजयी छात्रों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। सभी ने पौधरोपण का संकल्प लिया। अंबाह से मनोज जैन नायक की यह खबर…
अंबाह/मुरैना। नगर के सीएम राइज स्कूल में विश्व वसुंधरा दिवस एवं गंगा जल संवर्धन अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला, नारा लेखन में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विजयी छात्रों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में विद्यालय की शिक्षिका सोनी तोमर ने कहा कि आप कल्पना करके देखें कि यदि आपको 2 मिनट ऑक्सीजन न मिले तो क्या होगा? सुधीर चौधरी ने कहा कि यदि पृथ्वी को बचाना है तो हमें अपनी आवश्यकताएं सीमित करनी होगी। इसी क्रम में शिवप्रताप भदोरिया ने विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत कब हुई तथा उसका क्या महत्व है, इस पर अपने विचार रखे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयकुमार छारी ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा प्रत्येक बालक बालिका को अपने घर से ही जल संरक्षण करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य रामवीर शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ को एक-एक पौधा लगाने के लिए संकल्पित किया गया। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक दामोदर कुशवाहा द्वारा बच्चों का प्रश्न मंच कराया गया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन इको क्लब प्रभारी वीरेंद्र जैन ने किया।













Add Comment