रत्नराज ग्रुप द्वारा पयुषर्ण पर्व के दौरान ऐसे समाजजन, जो मंदिर आने में असमर्थ हैं, उन्हें ग्रुप सदस्य के द्वारा पर्युषण पर्व में जिन प्रतिमा दर्शन एवं पूजन करवाने का कार्य किया जा रहा है। पढ़िए जीवन लाल जैन की रिपोर्ट…
नागदा। रत्नराज ग्रुप द्वारा पयुषर्ण पर्व के दौरान ऐसे समाजजन, जो मंदिर आने में असमर्थ हैं, उन्हें ग्रुप सदस्य के द्वारा पर्युषण पर्व में जिन प्रतिमा दर्शन एवं पूजन करवाने का कार्य किया जा रहा है। जिन प्रतिमा दर्शन के दौरान ग्रुप के सदस्य आप के निवास स्थान पर प्रतिमा लेकर पधारेंगे। आप को जल पूजा को छोड़कर शेष संपूर्ण पूजन का लाभ प्राप्त होगा। अतः समाजजन से निवेदन है कि आप के घर पर या परिवार में कोई मंदिर आने में असमर्थ हैं तो कृपया कर हमें सूचित करें। हमारे ग्रुप सदस्य आप को पूर्व सूचना प्रदान कर आप के निवास स्थान पधारेंगे।













Add Comment