समाचार

आचार्य विमल सागरजी के समाधि दिवस पर बच्चों को बांटे ऊनी वस्त्र : बस्तियों में जाकर जरूरतमंदों को कम्बल और वस्त्रों का किया वितरण  


वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमलसागरजी महाराज का 31 वां समाधि दिवस समाजसेवा कार्यों के साथ मनाया गया। निदेशक अनिल स्वर्णकार ने बताया कि आचार्य विमलसागर जी महाराज के 31 वंे समाधि दिवस पर जरूरतमंदों को कंबल और वस्त्रों का वितरण किया गया। भींडर से पढ़िए, यह खबर…


भींडर। वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमलसागरजी महाराज का 31 वां समाधि दिवस समाजसेवा कार्यों के साथ मनाया गया। निदेशक अनिल स्वर्णकार ने बताया कि आचार्य विमलसागर जी महाराज के 31 वंे समाधि दिवस पर प्रातःकाल आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन की ओर से निराश्रित गोवंश को हरी घास डाली गई। दोपहर में राजकीय अस्पताल में 20 नवजात शिशुओं को ऊनी वस्त्र वितरण किए गए। शीतकाल से बचाव के लिए शाम को बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों को कंबल और वस्त्रों का वितरण किया गया।

साथ ही बच्चों को अल्पाहार बिस्किट पैकेट वितरित किए। संस्था के महामंत्री जेपी जैन सूरत ने बताया कि 20 नवजात शिशुओं को ऊनी वस्त्र वितरण के लिए महावीर प्रसाद जैन मुंबई ने ,कंबल वितरण के लिए रूबी जैन, विकास जैन नरेला दिल्ली ने, गौ सेवा और बिस्कीट पैकेट वितरण के लिए कन्हैयालाल गेबीलाल जैन मुंबई ने और वस्त्र वितरण के लिए रमेश सोनी कूंथवास ने सहयोग दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page