सुहाग दशमी- रक्षाबंधन और स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज युवा वेलफ़ेयर सोसायटी, इंदौर ओर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एकता ने सर्वसमाज का दो दिवसीय ‘सावन मेला उत्सव’ का आयोजन रखा है। सुहाग दशमी पर्व की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त की रात को महिलाओं के लिए स्पेशल गीत-संगीत का आयोजन रखा है। पढ़िए यह रिपोर्ट..
इंदौर। सुहाग दशमी- रक्षाबंधन और स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज युवा वेलफ़ेयर सोसायटी, इंदौर ओर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एकता ने सर्वसमाज का दो दिवसीय ‘सावन मेला उत्सव’ का आयोजन रखा है। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम सयोजक ओशीन तलाटी, आकांक्षा जैन ओर पायल जैन ने बताया कि आयोजन के आयोजक पूर्व मंत्री पंडित योगेन्द्र महंत, संस्थापक अध्यक्ष राहुल सेठी के साथ अध्यक्ष सोनम जैन “अभिनंदन” और महासचिव प्रभा जैन है।
इस वर्ष 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सुहाग दशमी का पर्व आ रहा है। सुहाग दशमी के दिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु के लिये निर्जल उपवास रखा जाता है। इसलिए हमारी टीम द्वारा तीनों पर्व के उपलक्ष्य में महिलाओं ओर युवतियों के लिए सावन मेला रखा गया है। सावन मेला एयरपोर्ट रोड स्थित नरसिह वाटिका में लगेगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मेले का शुभारम्भ 13 अगस्त को सुबह 11 बजे शहर के विभिन्न समाजों की प्रमुख प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा किया जाएगा। समापन 14 अगस्त की रात 10 बजे होगा। सुहाग दशमी पर्व की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त की रात को महिलाओं के लिए स्पेशल गीत-संगीत का आयोजन रखा है।
इस मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र युवतियों-महिलाओं के कुर्ते के साथ कोलकाता की ख्यात साड़ियां मिलेगी। इसी तरह राखियाँ, घर सजावट की सामग्री, इलेक्ट्रिक सामग्री, आयुर्वेदिक दवाई, राखियां, सौंदर्य प्रसारण की सामग्री सहित अन्य स्टाल लगेंगे। इसके साथ ही यहाँ पर फ़ूड जोन में लज़ीज़ व्यंजनों का भी मजा ले सकेंगे। इसमें आमजन हेतु धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
दोनों दिन ही आकर्षक प्रतियोगिता होंगी
अध्यक्ष सोनम जैन और महासचिव प्रभा जैन ने बताया कि मेले में दोनों ही दिन महिलाओं और बच्चों के लिए आकर्षक धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। इसमें प्रमुख रूप से 13 अगस्त को रात 8 बजे से देशभक्ति के गीतों पर आधारित संगीतमय तम्बोला खिलाया जाएगा। इसके साथ ही मिसेज सावन-मेरी छतरी के नीचे आजा, राष्ट्र कवि सम्मेलन, लक्की गेम, फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता, फैशन शो सहित अन्य प्रतियोगिता होगी। इसमें विजेताओं को आकर्षक गिफ्ट हेम्पर दिए जायेंगे।













Add Comment