समाचार

संगीतमय भक्ति व भक्तामर पाठ का आयोजन: महिलाओं ने गुलाबी व पुरुषों ने सफेद परिधान में दिया एकता का परिचय


देवाधिदेव 1008 भगवान आदिनाथ जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महिला संगठन ने संगीतमय भक्ति एवं भक्तामर पाठ का आयोजन किया। पढ़िए रुचि जैन की रिपोर्ट…


इंदौर। देवाधिदेव 1008 भगवान आदिनाथ जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महिला संगठन ने संगीतमय भक्ति एवं भक्तामर पाठ का आयोजन किया। यह आयोजन मारवाड़ी मंदिर शक्कर बाजार में संपन्न हुआ। धार्मिक एकता का परिचय देते हुए महिलाएं गुलाबी रंग के परिधान में एवं पुरुष वर्ग सफेद रंग के परिधान में उपस्थित थे।

राष्ट्रीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महिला संगठन की इंदौर इकाई परामर्शदाता श्रीमती उषा पाटनी एवं संस्थापक संदीप शीतल पहाड़ियां हैं। शेफाली गंगवाल, नेहा जैन ने जहां आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापन किया तो वही प्रदीप एवं मीना बिलाला, नलिनी जैन नमिता कासलीवाल, साधना, प्रिया एवं श्वेता सोनी, सोनल पहाड़िया, मोनिका, शशिप्रभा, संगीता काला की विशेष उपस्थिति रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page